राहुल और अक्षर पटेल बाहर, ये ने खिलाड़ी आए
मुंबई। भारतीय टीम के उपकप्तान केएल राहुल और आलराउंडर अक्षर पटेल वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज से टीम से बाहर हो गये हैं। बीसीसीआई ने उनकी जगह पर ऋतुराज गायकवाड़ और दीपक हुड्डा को टीम मेें शामिल किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार केएल राहुल ने अहमदाबाद में दूसरे वनडे में फील्डिंग करते समय बायें हाथ के ऊपरी भाग में आये खिंचाव के कारण वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी-20 की सीरीज में खेलने में असमर्थता जतायी है। वहीं दूसरी ओर अक्षर पटेल ने भी कोविड 19 से उबरने के बाद रिहैबिलेशन के अंतिम चरण में पहुंचने के कारण टीम की ओर से खेलने से इनकार कर दिया है। दोनों खिलाड़ी अब बैंगलूर में एनडीए जायेंगे जहां से उनका भविष्य तय होगा। इस बदलाव के बाद भारतीय टीम के सदस्य इस प्रकार हैं:- कप्तान रोहित शर्मा, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, विकेट कीपन ऋषभ पंत,वेंकेटश अय्यर, शार्दूल ठाकुर, रवि विश्नोई, युजवेन्द्र चहल, वाशिंगटन सुन्दर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, ऋतुराज गायगवाड़ और दीपक हुड्डा।