Posts

पाकिस्तान का ये खतरनाक गेम प्लान! जो नहीं बताया बाबर आजम ने

Image
सारा कुछ टॉस पर है निर्भर नई दिल्ली। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 11 नवम्बर के मुकाबले को लेकर चर्चा बहुत ही गर्म है। इस मुकाबले से पहले इस मैन के परिणाम ने इतना तूल पकड़ा कि पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को प्रेस में आकर सामने अपनी बात रखनी पड़ी। उन्होंने अपना ए प्लान बताया जबकि बी प्लान नहीं बताया।  बाबर आजम ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वो आखिरी तक प्रयास करेंगे और इस नामुमकिन टारगेट को हासिल करने के लिए आखिरी बॉल तक कोशिश करेंगे।बाबर आजम ने बताया कि यदि उन्हें पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी तो उनका पूरा फोकस फखर जमान पर रहेगा। पहले 10 ओवरों में ही 100-150 रन जुटाने की कोशिश होगी। इसके बाद अगले दस ओवरों में गेयर बढ़ा कर और रन जुटाने होंगे। हमारा यह प्रयास होगा कि फखर जमान को 30 ओवरों तक खिलाया जाये और उसी में वो इतना बड़ा स्कोर कर दे कि हम लक्ष्य के पास तक पहुंच जायें। इसके बाद मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार पूरा काम करेंगे। इसके बाद इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी जो काफी थक गये होंगे, उन्हें टारगेट रनों के भीतर ही आउट करके अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। उनका यह प्लान सभी को समझ में आया और अच्छा भी लगा। क...

...चौंका सकती है पाकिस्तानी टीम

Image
नई दिल्ली। विश्व कप क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना लेकर आगे बढ़ रही पाकिस्तानी टीम ने अभी आस नहीं छोड़ी है। पाकिस्तानी टीम और उसका मैनेजमेंट अभी भी अपने लक्ष्य को हासिल करने में लगा हुआ है। पाकिस्तानी पक्ष का मानना है कि आखिरी बॉल तक कोशिश करते रहेंगे और यह करिश्मा हो सकता है।  न्यूजीलैंड की जीत के बाद मिले कठिन लक्ष्य को पाने के लिए पाकिस्तानी टीम और उसका मैनेजमेंट निराश नहीं है। उनका मानना हैकि पाकिस्तान की टीम में वो माद्दा है कि अपना दिन आने पर करिश्मा दिखा सकती है।  पाकिस्तानी देनिक डॉन की रिपोर्ट के अनुसार टीम के फील्डिंग कोच आफताब अपनी टीम की हौसला अफजाई करने के साथ टीम को उनकी कमजोरियों से अवगत करा रहे हैं और उस पर दिन-रात काम कर रहे हैं यानी अभ्यास करा कर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इंग्लैंड से होने वाले मुकाबले के लिए तैयार भी कर रहे हैं।  क्या कर रहे हैं कोच कोच आफताब सबसे महत्वपूर्ण काम यह कर रहे हैं कि टीम को उनकी पिछली सफलताओं को याद दिलाकर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं और साथ ही यह भी टिप्स दे रहे हैं कि जब वे मैदान पर उतरे तभी से वे अपना एग्रेसिव रवैया अख्तिय...

ऐसे हराया जा सकता है टीम इंडिया को

Image
फाइनल को लेकर टीमों में मची खलबली और बनने लगे गेमप्लान नई दिल्ली। क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले तय होते ही टीम इंडिया को हराने का गेमप्लान बनाया जाने लगा है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही हैकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला हो सकता हैँ। यह मानकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने अपनी पुरानी आदत के अनुसार स्लेजिंग शुरू कर दी है। इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के एक सीनियर क्रिकेटर ने अपनी टीम को फाइनल में टीम इंडिया को हराने का मूल मंत्र दे दिया है। अफगानिस्तान पर धमाकेदार जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट को इस बात का पक्का विश्वास है कि सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को आसानी से हराया जा सकता है लेकिन फाइनल में भारत को उसी के घर में हराना मुश्किल होगा। इस बात को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटरों में खलबली मची हुई है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में से एक पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी टीम को टीम इंडिया को हराने के लिए ख्रास टिप्स भेजा है और कहा कि इस टिप्स का इस्तेमाल करके टीम इंडिया को हराओ और विश्व कप उठाओ। गिली के नाम से म...

सेमीफाइनलःन्यूजीलैंड की धांसू जीतः पाकिस्तान को करना होगा अब ये काम

Image
नई दिल्ली। एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए जिन तीन टीमों के बीच होड़ चल रही है, उसमें से कुछ तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। बृहस्पतिवार को बैंगलूर में खेले गये मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 23.2 ओवर में पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है लेकिन पाकिस्तान के पास एक आखिरी चांस अभी भी बाकी है। सेमीफाइनल की चौथी टीम के रूप में न्यूजीलैंड ने अपनी जगह ले ली लेकिन पाकिस्तान और इंग्लैंड के मुकाबले के नतीजे के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।बृहस्पतिवार को न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाकर न्यूजीलैंड के समक्ष 172 रनों का लक्ष्य दिया। श्रीलंका की पारी में लगातार विकेट गिरते रहे। एक समय 128 रनों पर 9 विकेट गिर चुके थे लेकिन आखिरी विकेट के लिए महीश तीक्षणा और मदुशंका ने लगभग 15 ओवर तक बैटिंग कर स्कोर को 171 रनों तक घसीटा और 43 रन भी जोड़े जो विश्वकप में अपने आप में रिकार्ड था।  न्यूजीलैंड ने तेजी से रन बनाकर जल्द से जल्द विजय हासिल करने का प्रयास किया और इस प्...

भारत क्यों चाहता है सेमीफाइनल में इस टीम को

Image
नई दिल्ली। सारी दुनिया एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की होड़ देखना चाहती है क्योंकि ये मैच से अधिक महायुद्ध साबित होता है। इसका इंतजार भारतीय लोग भी बेकरारी से करते हैं। इसलिये भारतीय समर्थक चाहते हैं कि 9 नवम्बर के मुकाबले में या तो न्यूजीलैंड हार कर बाहर हो जाये अथवा वर्षा से एक ही अंक पाकर बाहर हो जाये लेकिन भारतीय टीम क्या चाहती है, इस विशेषज्ञों का अपना अलग ही अनुमान है। भारत की टीम इस विश्व कप में अपने सभी लीग मैच जीत कर सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। भारत की टीम से ज्यादा वे भारतीय व्यापारी और समर्थक न्यूजीलैंड के हारने और पाक के सेमीफाइनल में पहुंचने की दुआ कर रहे हैं, जिनका क्रिकेट से जुड़ा व्यापार है। वे अपने व्यापार के इस चमत्कारी मौके को भुनाने के लिए ही ऐसा चाहते हैं। वैसे भारतीय टीम के समर्थक न्यूजीलैंड की हार की दुआ इसलिये कर रहे हैं कि वो नहीं चाहते कि 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले की तरह न्यूजीलैंड से झटका मिले और वो प्रतियोगिता से बाहर हो जाये। ये तो सभी क्रिकेट प्रेमियों को मालूम होगा कि 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के एक करिश्मायी ...

सेमीफाइनलःतब क्या होगा पाकिस्तान का!

Image
नई दिल्ली। एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप का सेमीफाइनल दौर शुरू होने वाला है। लीग मैंच अपने अंतिम चरण में पहुंच गये हैं। इस विश्व कप में पाकिस्तान और अफगानिस्तान से बहुत हमदर्दी है। ये दोनों टीमें लगभग सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकीं हैं लेकिन इनके समर्थक कुदरती चमत्कार से अपनी-अपनी टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचाना चाहते हैं। न्यूजीलैंड के हारने की दुआ करने वाले पाकिस्तानी समर्थकों ने ये नहीं सोचा  कि पाकिस्तान का अब उस इंग्लैंड की टीम से मुकाबला होना है, जो अपने रंग में लौट आयी है ओर उसके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। वैसे रिकार्ड देखा जाये तो अब तक दोनों टीमों के बीच 91 मैच खेले गये हैं, इनमें से पाकिस्तान ने मात्र 32 बार जीत दर्ज की जबकि 56 बार हार चुके हैं।  सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए तीन प्रमुख टीमों न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में होड़ मची हुई है। इन तीनों टीमों के पास 8-8 अंक हैं। ये सभी अपने बल पर नहीं बल्कि टोटकों के सहारे सेमीफाइनल में पहुंचना चाहते हैं। पाकिस्तान के इरादे जहां तक बात रही पाकिस्तान की तो वो भारत के साथ विशेष होड़ के कारण ये चाहते हैं कि न्...

सेमीफाइनल: पाकिस्तान पर मंडराया एक और खतरा

Image
नई दिल्ली। विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबलों में सबसे अधिक चर्चा का विषय पाकिस्तान की टीम बनी हुई है। अभी तक सेमीफाइनल की चौथी टीम के रूप में पाकिस्तान को ही मान रहे हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल का ख्वाब देख रही है।  पिछले दो मैचों में फखर जमान के बल्ले के हल्ले से पाकिस्तान की टीम के हौसले बुलंद हैं। पाकिस्तानी समर्थक यह मान कर चल रहे हैं कि 9 नवम्बर के श्रीलंका और न्यूजीलैंड के मुकाबले में बैँगलूर में अवश्य ही वर्षा होगी और दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बंट जायेंगे। इससे पाकिस्तान का पलड़ा भारी हो जायेगा।  ये है पाक टीम पर खतरे का कारण लेकिन इस बीच नीदरलैंड को 160 रनों की करारी हार देकर इंग्लैंड ने जिस तरह से सनसनी मचायी है, उसको देखते हुए पाकिस्तान की टीम के समक्ष एक खतरा मंडरा गया है। अपने सारे मुकाबले हारने वाली टीम इंग्लैंड ने नीदरलैंड से मुकाबले में जबर्दस्त वापसी की है। बुधवार को हुए मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स,डेविड मलान और क्रिस वोक्स अपनी जबर्दस्त फार्म में आ गये हैंं। बेन स्टोक्स ने 84 गेंदों में 106 रन, डेविड मलान ने 74 गेंदों में 87 रन और क...