वर्ल्ड कप विजेता मोर्गन ने आईपीएल को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा
37 साल के बाद इंग्लैंड को पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खिताब जिताने वाले कप्तान इयोन मोर्गन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि 2019 में वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर हमने आईपीएल को प्लान में शामिल किया था। लीग में खिलाड़ियों ने मुश्किल हालात में खेलना सीखा था, जो वर्ल्ड कप में हमारे काफी काम आया। 2019 वर्ल्ड कप फाइनल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। तब मैच और सुपर ओवर दोनों टाई होने के बाद बाउंड्री काउंट नियम से इंग्लैंड को जीत मिली थी। मोर्गन ने क्रिकबज पर हर्षा भोगले से लाइव चैटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आईपीएल में खेलने का प्लान एंड्रयू स्ट्रास (इंग्लैंड बोर्ड कमेटी के चेयरमैन) ने बनाया था। मैंने उनसे ऐसा करने के लिए कहा था, क्योंकि द्विपक्षीय सीरीज में वर्ल्ड कप या चैम्पियंस ट्रॉफी जैसा दबाव सीखना मुश्किल होता है। इंग्लिश कप्तान ने कहा कि आईपीएल में खिलाड़ी मुश्किल हालात में खेलना सीखते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझसे पूछा कि इसमें अलग क्या है? इसमें एक तो यह है कि विदेशी खिलाड़ी होने के नाते आपसे ज्यादा उम्मीदें रहती हैं। ...