Posts

Showing posts from August, 2018

सचिन के इस अधूरे सपने का पूरा कर रहा है अर्जुन

Image
सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। इस भगवान का भी कोई ऐसा सपना था, जो अधूरा रह गया है। यह जानकार क्रिकेट फैन्स को काफी ताज्जुब होगा लेकिन यह बात सच है कि एक ऐसा सपना उन्होंने देखा था जो उसे पूरा नहीं कर पाए क्यांकि सफलता की लंबी सीढ़ियों पर चढ़ने के काम को लेकर समय ही नहीं मिला कि वह इस सपने की ओर देख भी पाते। बात दरअसल उस समय की है जब सचिन क्रिकेट में आने की सोच रहे थे तब उन्होंने फास्ट बॉलर बनने का ख्वाब देखा था। 14 साल की उम्र में सचिन चेन्नई की एमआरएफ पेस फाउंडेशन  1987 में बॉलिंग कोचिंग के लिए गए थे। उस समय वहां आस्टेÑेलिया के मशहूर बॉलर डेनिस डायरेक्टर हुआ करते थे। जैसे ही सचिन उनके सामने टेस्ट के लिए पेश हुए। उन्होंने सचिन का ऐक्शन देखा तो रिजेक्ट कर दिया और कहा कि तुम बॉल करने की बात भूल जाओ बैटिंग पर ध्यान दो तो अच्छा रहेगा। डेनिस लिली ने यह बात शायद उनकी कद-काटी को देखकर कही हो। लेकिन यह बात सचिन को लग गई और एक साल उन्होंने लिली की बात को मानते हुए बैटिंग की जमकर प्रैक्टिस की और फिर दोबारा एमआरएफ पेस फाउंडशन पास पहुंचे तो सचिन की बैटिंग का टेस्ट लिया गया। पहल...

कोहली की कप्तानी को झटका,कैसे जानिये

Image
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी को झटका। अवश्य ही चौंकाने वाली खबर है, कई फेंस इस खबर को फेक यानी झूठी खबर भी कह सकते हैं। कप्तान विराट कोहली को झटका ऐसे लगा है कि कई दिग्गज क्रिकेटरों ने कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए यह कहा है कि कोहली अच्छे बल्लेबाज तो हैं लेकिन अच्छे कप्तान नहीं हैं। यह बात बीसीसीआई ने भी मान लिया है कि वर्तमान समय में टीम इंडिया की हार के लिए कोहली ही जिम्मेदार हैं। इस समय क्रिकेट वर्ल्ड के तीन लीजेंड क्रिकेटर आस्ट्रेलिया के इयान चैपल, श्रीलंका के कुमार संगाकारा और श्रीलंका के ही अर्जुन रणतुंगा ने कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। इन तीनों धुरंधर क्रिकेटरों ने कोहली की बल्लेबाजी की तारीफ की है लेकिन उनकी कप्तानी पर सवाल भी उठाए हैं। इयान चैपल ने कहा कि कोहली को अपनी कप्तानी की असल परीक्षा देनी बाकी है और आने वाला समय उनके लिए काफी चैलेंजभरा हो सकता है। उधर कुमार संगाकारा ने कोहली द्वारा टीम में बार-बार बदलाव किये जाने और उनके आक्रामक रुख पर सवाल उठाया और कहा कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों की गिरती मनोदशा के लिए कोहली का व्यवहार काफी हद तक ज...

कोहली को संगकारा ने इशारों-इशारों में सुनाई खरी-खरी

Image
भारतीय टीम की हार की रार थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड,सुनील गावस्कर, फिर अंग्रेज क्रिकेटर और अब श्रीलंका के क्रिकेटर व पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने भी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को इशारों-इशारों में खूब खरी-खरी सुनाई है। संगकारा ने एक साक्षात्कार में कहा कि यह कहना बिलकुल सही नहीं है कि भारतीय टीम पूरी तरह से कोहली पर निर्भर करती है। यह बात अलग है कि कोहली संकट के समय अच्छा खेलने वाले अकेले बल्लेबाज हैं, यह बात उन्होंने पहले टेस्ट मैच के दौरान दिखा भी दी है। टीम इंडिया के हार के कारणों की बात करें तो उन्होंने कहा कि भारतीय टीम बिना तैयारी के ही मैच खेलने के लिए मैदान में आ गई। पुजारा, रहाणे निर्विवाद रूप से महान बल्लेबाज हैं। दोनों बल्लेबाजों को 50 का औसत है। इसके अलावा केएल राहुल,मुरली विजय,शिखर धवन और दिनेश कार्तिक नो डाउट अपने समय अपने पर बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं। टेस्ट मैच सीरीज से पहले इंडिया ने सिर्फ एक ही अभ्यास मैच खेला और वह भी चार दिन की जगह तीन दिन का कर दिया गया। इस तरह से तैयारियों के बिना खेलने उतरे भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नज...

जब डॉन ब्रैडमैन ने कहा कि ध्यानचंद गोल करते हैँ या रन बनाते हैं

Image
क्रिकेट और हॉकी की दो महान हस्तियों का जन्म इसी महीने के आखिरी सप्ताह में मनाया जाने वाला है। ये दोनों महान हस्तियां हैं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद और क्रिकेट के महान खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन। सर ब्रैडमैन ने जहां क्रिकेट में अनेकों रिकार्ड बनाए हैं वहीं हॉकी के इस जादूगर ने भारत की हॉकी को चार चांद लगाए हैं। ध्यान चंद के खेल का दीवाना जर्मन तानाशाह हिटलर था। जब जर्मनी से भारत का मैच हुआ तो इस मैच को हिटलर सहित 40 हजार लोगों ने देखा। यह मैच 15 अगस्त 1936 को खेला गया था। इस मैच की कहानी बहुत रोचक है। इससे पहले 17 जुलाई को जर्मन की टीम के साथ अभ्यास मैच में भारत 4-1 से हार गया। इस गम में उस रात किसी भी खिलाड़ी ने न तो खाना खाया और न ही कोई सोया। इसके बाद अगला फाइनल मुकाबला 14 अगस्त को होना तय हुआ उस दिन वर्षा के कारण पूरा मैदान पानी से भर गया तो मैच एक दिन के लिए टाल दिया गया। अभ्यास मैच की हार से पूरी भारतीय टीम दहशत में थी और उस पर गीले मैदान में प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण सभी परेशान थे। इसी बीच टीम के मैनेजर पंकज गुप्ता को एक युक्ति सूझी और वह खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में आये और...