Posts

Showing posts from September, 2021

बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड की दहाड़, अब ईंट का जवाब पत्थर से देंगे

Image
बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का चौथा मैच बुधवार को न्यूजीलैंड के कोच ग्लेन पोकल ने बांग्लादेश को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि न्यूजीलैंड की टीम अब उन्हीं की तरह का खेल दिखायेगी और टीम र्इंट का जवाब पत्थर से देगी। न्यूजीलैंड की टीम एक सितम्बर से बांग्लादेश के दौरे पर आयी है। अब तक दोनों ही टीमों के बीच तीन टी-20 मैच हो चुके हैं। इनमें से बांग्लादेश ने दो शुरुआती मैच जीत लिये थे और उसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने वापसी करते हुए तीसरा मैच जीत लिया था। दोनों ही टीमों की जीत में काफी फर्क है। बांग्लादेश की टीम ने जहां 4 और 7 रनों से जीत दर्ज की है वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने 54 रनों से जीत दर्ज की है। बड़ी जीत दर्ज करने वाली न्यूजीलैंड की टीम के कोच ग्लैन पोकल ने 8 सितम्बर को होने वाले चौथे मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि उनकी टीम हर तरह की परिस्थितियों में खेलना जानती है।  उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की टीम अपनी सरजमीं पर बहुत अच्छा खेल रही है। इससे पहले आस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया था। अब न्यूजीलैंड की टीम जब तक कुछ समझ पाती तब तक बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने...

क्या भारत के तूफान को इंग्लैंड के बटलर और रीच रोक पायेंगे

Image
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीजः छठवां टेस्ट मैच 10 सितम्बर से ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और इंग्लैंड के बीच छह टेस्ट मैचों की श्रंखला इंग्लैंड में खेली जा रही है। इस श्रंखला के अब तक पांच मैच खेले जा चुके हैं जिसमें दो मैच ड्रा रहे और शेष में भारत 2-1 से आगे है और अब फाइनल और छठवां टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 10 सितम्बर से 14 सितम्बर तक खेला जायेगा। इस टेस्ट मैच को लेकर इंग्लैंड की टीम पर अच्छा खासा दबाव है। इंग्लैंड टीम का मैनेजमेंट इस आखिरी टेस्ट मैच को हर हाल में जीतना चाहता है जबकि दो जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के हौंसले आसमान पर हैं।  फाइनल मैच को बचाने के लिए इंग्लैंड की टीम मैनेजमेंट ने जोश बटलर और रीच को फाइनल मैच के लिए भारत के खिलाफ उतारने का फैसला किया है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या अब बटलर और रीच भारत के तूफान को रोक पायेंगे। पलटवार करने के बाद भारतीय खिलाड़ी भी किसी भी सूरत में इस मैच को हारना नहीं चाहेंगे। पांचवें मैच में आये कई उतार चढ़ाव के बाद भारतीय बॉलरों ने जिस तरह से मैच में वापसी करवायी है उससे इंग्लैंड  टीम के हौसले पस्त हो गये हैं। ओल्ड ट्रैफर...