Posts

Showing posts from August, 2020

अचानक टीम इंडिया में 4 नंबर की चर्चा शुरू होने के राज क्या हैं? जानिये

Image
कोरोना महामारी के कारण पिछले 6 महीने से क्रिकेट का खेल बंद है। अब धीरे-धीरे क्रिकेट के खेल की गतिविधियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुरू हो रहीं हैं। ऐसे में अब फिर से टीम इंडिया के बारे में चर्चा शुरू हो गई है। पूर्व कप्तान व कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के बारे में अपनी राय देते हुए कहा कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली इंडियन टीम सबसे मजबूत है। इसके साथ ही उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए कहा कि 2019 में वल्र्ड कप से बाहर होने का कारण 4 नंबर के बल्लेबाज का चुनाव रहा। उन्होंने कहा कि भारत ने इस टूर्नामेंट में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था और सबसे अधिक अंक लेकर टीम सबसे आगे भी रही लेकिन दुर्भाग्यवश नाकआउट मंें भारत को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बाहर हो जाना पड़ा। न्यूजीलैंड के साथ हुए सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम का टाॅप आर्डर सस्ते में आउट हो गया और चार नंबर पर रिषभ पंत ने थोड़ी देर मोर्चा संभाला लेकिन के साथी दिनेश कार्तिक ने हड़बड़ी दिखाई। उसके बाद रिषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने थोड़ी सी लय दिखाने के बाद दोनों ने एक ही तरह की गलती करके अपने विकेट फंेक दिये थे। इसके बाद सार...

यूएई में आईपीएल को मिली हरी झंडी, तैयारियां शुरू

Image
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को इस साल 19 सितम्बर से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराने की मंजूरी मिल गयी है और आठ फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये कोविड-19 जांच प्रोटोकॉल और पृथकवास शुरू करके अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने दावा किया कि लिखित में मंजूरी अगले कुछ दिनों में कभी भी मिल सकती है। शीर्ष सूत्र ने कहा कि हमें सैद्धांतिक रूप से मंजूरी मिल गयी है और लिखित में मंजूरी कभी भी मिल जायेगी। ज्यादातर फ्रेंचाइजी बीसीसीआई के आदेश के अनुसार 20 अगस्त के बाद बेस के लिये रवाना होंगी।