Posts

Showing posts from July, 2018

टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी है यह,बनी चिंता का कारण

Image
भारत और इंग्लैंड की टीमें बुधवार से टेस्ट सीरीज शुरू करने जा रहीं हैं। टेस्ट मैच में सबसे महत्वपूर्ण सलामी बल्लेबाजों की भूमिका होती है। यदि वह पिच पर टिक कर थोड़े बहुत रन टांग जाते हैं तो मध्यक्रम के बल्लेबाजों को काफी राहत मिलती है। लेकिन भारत के सलामी बल्लेबाजों को लेकर टीम इंडिया का मैनेजमेंट काफी परेशान है। इसका कारण यह है कि शिखर धवन पूरी तरह से नाकाम चल रहे हैं। पूरी सीरीज में शिखर धवन फ्लाप चल रहे हैं। धवन ने टी-20 में पहले मैच में 4, दूसरे में 10 और तीसरे मैच में 5 रन बनाए थे। वनडे के तीन मैचों में 40,36 और 44 रन बनाए थे। अभ्यास मैच की दोनो पारियों में शून्य बनाकर आउट हो गए थे।  उनके साथ मुरली विजय और आजिंक्य रहाणे भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा बैटिंग आर्डर को लेकर टीम इंडिया अभी तक पशोपेश में है। इसके चलते टीम इंडिया के समक्ष अनेक उलझनें हैं। अंतिम समय तक टीम इंडिया का थिंक टैंक यह नहीं समझ पा रहा है कि वह किस तरह से इंग्लैंड को शिकस्त देने की रणनीति बनाए। 

दो वर्षों से कहर ढा रही इंडियन पेस बैटरी से खौफजदा है इंग्लैंड की टीम

Image
पहले टेस्ट मैच से पूर्व पूर्व कप्तान एलेस्टर कुक ने जिस तरह से भारतीय तेज गेंदबाजों की अच्छी गेंदबाजी की तारीफ करके इंग्लैंड की टीम को सचेत किया है। उससे लगता है कि भारतीय पेस बैटरी से इंग्लैंड की टीम खौफजदा है। कुक ने कहा कि पहले भारत के पास फॉस्ट बॉलर लिमिटेड हुआ करते थे और उनके पास भी कला सीमित थी लेकिन अब भारत के बाद पेस बॉलरों के रूप में नये-नये हथियार हैं। ईशांत शर्मा, उमेश कुमार, भुवनेश्वर कुमार,हार्दिक पंडया, शार्दूल ठाकुर,जसप्रीत बुमराह जैसे बॉलरों की फौज है। इनमें से ये एक से बढ़कर घातक हथियार हैं। अपना दिन आने पर इनमें कोई सा भी खिलाड़ी अकेले दम पर मैच जिता सकता है। 2016 से अब तक इंडियन पेस बैटरी ने 175 विकेट झटके हैं। जबकि स्पिन आक्रमण अपनी जगह पर पहले से ही मजबूत है।फिलहाल यह माना जा रहा है कि एजबेस्टन में बुधवार से होने वाले पहले टेस्ट मैच में पेसर बॉलरों का जलवा रहेगा। इन दो वर्षो में भारत के पेसरों और स्पिन बॉलरें ने दुनिया में सबसे अधिक विकेट झटके हैं। भारत ने सितम्बर 2016 से अब तक टेस्ट मैचों में पेसरों ने 175 विकेट झटके हैं। वहीं स्पिनरों ने 248 विकेट लिये हैं। ...

कोहली को एंडरसन से नहीं इस बॉलर से है खतरा

Image
भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से टेस्ट मैच का आगाज होने जा रहा है। 2014 के टूर में विराट कोहली को कई बार आउट करने वाले एंडरसन का हौवा दिखाया जा रहा है। इंग्लैंड कहीं एंडरसन की आड़ में कोई नया गेम तो नहीं खेल रहा है। भारत के इस दौरे में कोहली के बल्ले के अच्छे प्रदर्शन को लेकर इंग्लैंड की टीम खासी चिंतित है। ग्राहम गूच और मैक्ग्रा,माइकल हसी सभी इंग्लैंड को कोहली के विराट प्रदर्शन की संभावनाओं से सचेत कर चुके हैं। उनका मानना है कि भले ही कोहली यह कह चुके हों कि उन्हें रन बनाने से अधिक भारत की जीत की चिंता होगी। वह टीम के पॉजिटिव रिजल्ट पर अधिक ध्यान देंगे। पिछले टेस्ट मैच में भले ही कोहली ने 13.4 के औसत से 134 रन बनाने का प्रदर्शन किया हो लेकिन इस घटना हो हुए चार साल बीत गये हैं और इन बीते हुए समय में कोहली ने काफी कुछ बदलाव किया है और इन चार सालों में बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया है। भारत के वर्तमान इंग्लैंड के दौरे की बात करें तो विराट कोहली ने अब तक टी-20 और वनडे के छह मैच खेले हैं। इन छह मैचों में उन्होंने 301 रन बनाए हैं। इस बार अभी तक उनका औसत 50 के आसपास है। इसलिए ही यह उम्...

वह कौन सी अभिनेत्री है, जिसके दो दो क्रिकेटरों से संबंध पर नहीं हुई एक से भी शादी

Image
क्रिकेटर और एक्ट्रेस के बीच बहुत पुराना रिश्ता रहा है। क्रिकेट और बॉलीवुड का ग्लैमर एकदूसरे को चुंबक की तरह से  अपनी-अपनी ओर खींचते हैं और कभी उसमें सफल हो जाते हैं और कभी-कभी असफल हो जाते हैं। बॉलीवुड की एक ऐसी ही बहुत ही सुपरहिट अभिनेत्री हैं जिनके दो-दो धांसू क्रिकेटरों से रिश्ते रहे हैं लेकिन उनमें से किसी एक से भी शादी नहीं हो पाई है। ये अभिनेत्री भी एक खिलाड़ी की बेटी है अब तो आपके दिमाग में तस्वीर साफ हो गई होगी। यदि नहीं तो हम बताए देते है। ये अभिनेत्री हैं दीपिका पादुकोण। जब अपने जमाने में युवराज सिंह पीक पर थे तब उनकी नजरें चार हुर्इं थी। लेकिन युवराज और दीपिका के बेसिक कल्चर में काफी अंतर के कारण ये गाड़ी दोस्ती से अधिक नहीं बढ़ पाई। युवराज सिंह ने स्पष्ट संकेत दे दिया था कि उनका मामला जम नहीं पाएगा। इसके बाद इस अभिनेत्री का सिलसिला कूल कैप्टन माही की तरफ बढ़ गया। कुछ दिनों तक तो दोस्ती चली। एक दूसरे के साथ करीब होते देखते गए लेकिन एक समय के बाद यूवराज सिंह जैसा धोनी का भी हाल हुआ और दोनों के रास्ते उस समय अलग हो गए जब धोनी के जीवन में साक्षी आ गई। साक्षी और धोनी की नजदीक...

टेस्ट मैच से पहले कई मुसीबतों से जूझ रही है टीम इंडिया,सता रहा है ये डर

Image
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत होने में मात्र दो दिन बाकी रह गए हैं। टीम इंडिया नंबर वन का ताज अपने पास रखना चाहती है लेकिन इस समय टीम इंडिया अनेक मुसीबतों से गुजर रही है और पहले ही टेस्ट मैच में उसे कई डर सता रहे हैं। सबसे बड़ा विलेन तो एजबेस्टन का मौसम बना हुआ है। वहां इंडिया से अधिक गर्मी पड़ रही है। मौसम के चलते चार दिन के मैच को तीन दिन का करना पड़ा। इसके बाद टम इंडिया को भीषण गर्मी के चलते दो बार होटल बदलना पड़े। एसेंक्स के इन होटलों में एयरकंडीशनरों की स्थिति अच्छी नहीं थी और उनका माहौल भी टींम इंडिया को रास नहीं आया। हाल ही में चेम्सफोर्ड में खेले गए मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज आउट आफ फार्म चल रहे हैं। शिखर धवन तो दोनों पारियों में चार बाल का ही सामना कर सके और दोनों पारियों में शून्य पर आउट हो गए। इसी तरह से आजिंक्य रहाणे भी नाकाम रहे। मुुरली विजय भी कुछ खास नहीं कर सके। विराट कोहली ने जरूर दो वनडे मैच और अभ्यास मैच में हाफ सेंचुरी लगाई है। उनके समक्ष बैटिंग आर्डर की समस्या बनी हुई है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और आजिंक्य रहाणे को बनाते है तो दूसरे नंबर पर म...

गैरी सोवर्स की इंडियन गर्लफ्रेंड कौन थी, क्यों नहीं हुई थी शादी

Image
आप जानते हैं कि क्रिकेट जगत और बॉलीवुड का रिश्ता बहुत ही पुराना है। जी हां यह बहुत पुराना है आज से 60 साल पुरानी बात है। जब वेस्ट इंडीज की टीम भारत के दौरे पर आई थे तब एक बॉलीवुड हीरोइन यानी अभिनेत्री का दिल वेस्ट इंडीज के धाकड़ खिलाड़ी गैरी सोबर्स पर आ गया था। इस दौरे के दौरान जब ये अभिनेत्री अपने चहेते हीरों से मिलीं तो उन्हें दिल दे बैठीं। ये हीरोइन थीं अंजु महेंद्रू। जिन्होंने अनेक हिट फिल्मे दीं। उस जमाने की बहुत ही हिट अभिनेत्री थीं। उस जमाने के मशहूर सितारों राजेश खन्ना आदि के साथ फिल्मो में काम कर रहीं थी। अंजु महेन्द्रू गैरी सोबर्स से शादी के सपने संजोने लगीं। शादी की बात दोनों के बीच हो भी गई। दोनों ही तैयार भी हो गए लेकिन जब अंजु के घर वालों को इस बात का पता चला कि उनकी बेटी काले अंग्रेज को पसंद कर रही है तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया और शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। 1960 का जमाना आज के जमाने जैसा न था कि अंजू घरवालों से विद्रोह करके शादी कर लेतीं। घर वालों के विरोध के आगे अंजू महेन्दूू्र ने हथियार डालकर मन मसोस कर रह गइं। इस तरह से उनकी शादी गैरी सोवर्स से होते-होते रह...

दो बार मौत को मात देकर मैदान में खेलने लौटा ये खिलाड़ी,जिसका आज जन्म दिन है

Image
आपने यह बहुत ही कम सुना और देखा होगा कि कोई शख्स मौत के साये में आने के बाद फिर से मैदान पर खेलने लौटा हो। लेकिन यह सच है कि क्रिकेट का एक ऐसा  खिलाड़ी है जो एक बार नहीं , दो-दो बार अपनी मौत को मात देकर फिर उसी जज्बे से वापस मैदान पर खेलने के लिए आया और उसने फिर धमाल मचाया। ऐसा ही एक खिलाड़ी है, दक्षिण अफ्रीका का आलराउंडर एंड्रयू हाल। इसने दो बार बंदूक के साये के खौफ में रहने के बाद और शरीर पर कई गोलियां खाने के बाद पुन: वापस मैदान में लौटा। इस खिलाड़ी के हिम्मत की दाद देनी पडेगी। 1999 में जब हाल एटीएम से अपना पैसा निकाल कर वापस आ रहे थे उसी समय उन्हें लुटेरों ने अपने बंदूक के निशाने पर ले लिया। यही नहीं उनके बाएं हाथ में गोली भी मार दी। उनके साथ जबर्दस्त मारपीट की, उनके ऊपर बारूद भी डाला, जिससे वह झुलस भी गए। इसके बाद वह जब बेहोश होकर गिर पड़े तो लुटेरों ने उनके जेब से सारी चीजें और कार भी लेकर भाग गये। उसके बाद तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे और दो सप्ताह के बाद फिर से मैदान में लौट आए। इसके लगभग तीन साल बाद एक बार फिर हाल इसी तरह के लुटेरों के चंगुल में फंस गए। ये लुटेरे कार छीन...

इस तरह से तो धोनी को भी कर देना चाहिए बाहर

Image
पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए अपनी परफेक्ट टीम को तैयार करने की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने जिस तरह से अपने सीनियर और नामी-गिरामी प्लेयर्स को दरकिनार करके नये खिलाड़ियों की टीम तैयार करने का संकेत दिये है। उससे लगता है कि यदि इसका असर भारतीय क्रिकेट बोर्ड पर पड़ा तो कूल कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी को किया जा सकता है टीम से बाहर। पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने अपने नामी-गिरामी खिलाड़ी हफीज को जिस तरह से दो टूक जवाब दिया है कि उनकी टीम में वेटरन यानी सीनियर प्लेयर्स के लिए कोई जगह नहीं है। वह अपने यंगस्टर्स की टीम को अगले विश्व कप के लिए तैयार करना चाहता है। हफीज ने जब बोर्ड से अपने सेलेक्शन के बारे में पूछा तो यही टका सा जवाब मिला। वहीं धोनी की वनडे में बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठ चुके हैं। आलोचकों ने पहले ही कह दिया है कि धोनी  पर बढ़ती उम्र का असर दिखने लगा है। जहां सुनील गावस्कर ने कड़ी टिप्पणी की है। वहीं वीरेन्द्र सहवाग भी कह चुके हैं कि धोनी में अब वो बात नहीं रहीं। इससे लगता है कि उनके खेल पर उनकी उम्र का अस...

हरभजन की गुगली में फंस कर आयशा के हाथों ऐसे क्लीन बोल्ड हुए थे गब्बर

Image
इश्क और प्यार, उसमें खिलाड़ियों के बीच की हो बात तो उन खिलाड़ियों के फैंस का दिल अपने आप धड़क जाता है। यहां बात हो रही है क्रिकेट के गब्बर की। ये स्मैशिंग बैट्समैन ने अपनी लाइफ में जबर्दस्त बल्लेबाजी करके खुद को हिट कर लिया। गब्बर यानी शिखर धवन 2009 में जब अपना क्रिकेट कैरियर की शुरुआत कर रहे थे तभी एक दिन अचानक हरभजन के साथ फेसबुक पर आस्ट्रेलियन बॉक्सर आयशा से टकरा गए। दिल ही दिल में उसे चाहने लगे। पहले दोस्ती का हाथ हिचकते हुए बढ़ाया, कहीं आयशा का मुक्का न तन जाए। लेकिन सच्ची लगन तो उसे मिलाने में कायनात भी मदद करती है। वही हुआ आयशा ने भी अपना हाथ बढ़ा दिया। फिर दोस्ती हो गई। पहले फार्मेलिटी वाली दोस्ती हुई उसके बाद नजदीकी वाली दोस्ती हुई। इसके बाद गब्बर कब क्लीन बोल्ड हो गए पता हीं नहीं चला। आयशा की गुगली ने ऐसा कमाल दिखाया कि गब्बर दीवाने हो गए। जब यह बताया गया कि आयशा उम्र में शिखर धवन से दस साल बड़ी है और उसके दो बेटियां भी हैं। लेकिन दिल लगने के बाद कोई परी भी नहीं अच्छी लगती। वही हाल गब्बर का हुआ और उन्होंने हां कर दी। जब घरवालों को इस हकीकत का पता चला तो उन्होंने ऐसा करने से मना ...

सितम्बर में यहां होगा भारत और पाकिस्तान के बीच रोचक मुकाबला

Image
क्रिकेट के लिए सितम्बर का महीना बहुत ही रोचक और इंट्रेस्टिंग होने वाला है क्योंकि इस महीने में एशिया कप प्रतियोगिता का आयोजन होगा। एशिया कप के आयोजन में भारत,पाकिस्तान,श्रीलंका,बांग्लादेश और अफगानिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ियो का जलवा देखने को मिलेगा। क्रिकेट हो और उसमें भी मुकाबला भारत और पाकिस्तान का हो तो एशिया में उससे अधिक रोचक मुकाबला कोई और हो नहीं सकता। अब यह एशिया कप वनडे फार्मेट यानी 50-50 ओवरों का होगा। आईपीएल ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच 20-20 का जो क्रेज पैदा कर दिया है। उससे तो अब यह कहा जाने लगा है कि एशिया कप के मैनेजमेंट और आयोजकों को मिलकर यह विचार करना होगा कि इसे और रोचक बनाते हुए 20-20 के फार्मेट में बदला जाए। ताकि क्रिकेट के चाहने वालों को कम समय में कड़ा मुकाबला देखने को मिले। इससे जहां क्रिकेट प्रेमियों का समय बचेगा। वहीं एशियाकप को अधिक से अधिक क्रिकेट फैन्स मिल जाएंगे। अधिक फैन्स से एशिया कप का महत्व और बढ़ जाएगा। इसलिए अब इस प्रतियोगिता के लिए टी-20 वाला फार्मेट बेस्ट माना जा रहा है। फिलहाल यूएई में आगामी सितम्बर माह में होने वाले एशिया कप की धमाकेदार शुरुआत 16 स...

भारत में जन्मा ये बॉलर अब पाकिस्तानी बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाएगा

Image
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को लेकर हरेक तरह की चर्चा अपने आप में चौँकाने वाली होती है। अब पाकिस्तान की टीम के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने की तैयारी एक ऐसा स्पिन गेंंदबाज कर रहा है, जिसका जन्म भारत में हुआ है। वह ऐसा धाकड़ बॉलर है कि उसे लगातार पिछले कई वर्षो से बॉलिंग अवार्ड मिल चुके हैं। इस बार भी इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ बॉलर है। अब यह जानते हैं कि ऐसा कौन सा बॉलर है जो पाकिस्तानी बल्लेबाजों की क्लास ले सकता है। भारत के महाराष्टÑ प्रदेश के मुंबई में जन्मा यह बॉलर है ऐजाज यूनुस पटेल। उसका जन्म 21 अक्टूबर 1988 में हुआ था। वह फिलहाल न्यूजीलैँड की ओर से खेल रहा है। 27 दिसंबर 2015 को टेस्ट मे डेब्यू करने वाले इस बॉलर को न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के साथ यूएई में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम में रख लिया है।  ऐजाज 2015-16 की फोर्ड ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था और उसने 43 विकेट लिये थे। इसके बाद उसने अगले सीजन में 44 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था। यहीं नहीं 2018 में वह न्यूजीलैंड का वर्ष का डॉमेस्टिक प्लेयर का अवार्ड भी जीत चुका है। उसने 2817-18 के प्लंकेट शील्ड सीजन के 9 ...

इंग्लैंड की टीम को झटका, इंडिया के लिए खुशखबरी क्या हैँ, जाने

Image
भारत और इंग्लैंड के बीच अगले सप्ताह से शुरू होने वाली टेस्ट मैच सीरीज का पहला  मैच खेला जाएगा। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में श्रीलंगा के स्पिनरों ने टेस्ट मैच में पूरे 20 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है। इस मैच में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया है। इस सनसनीखेज खबर से इंग्लैंड का टीम मैनेजमेंट काफी परेशान है। उसके समक्ष समस्या है कि वह किस स्पिन बॉलर को मैदान में उतारे। उसने इसके लिए मोईन अली के नाम पर विचार करने के संकेत दिये हैं। साथ ही टेस्ट मैच से संन्यास ले चुके आदिल रशीद पर भी अपना दांव आजमाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि रशीद ने ऐसे संकेत दिये हैं लेकिन इंग्लैंड की टीम के मैनेजमेंट ने अवश्य ही संकेत दिये हैं यदि रशीद पर दबाव डाला गया तो वह एक बार पुन: वापसी कर सकते हैं। इसका प्रमुख कारण यह है कि जेम्स एंडरसन और स्टूअर्ट ब्राड इस समय अपनी चोटों से परेशान हैं । पहले तो वह टीम का हिस्सा नहीं होगे यदि टीम का हिस्सा बनें भी तो वह अपना नेचुरल गेम नहीं खेल पाएंगे। एंडरसन अपने कंधे और ब्राड अपने घुटने की चोट से परेशान हैं। इस तरह से इंग्लैंड टीम को ऐन वक्त पर करारा झटका लग...

कुक के साथ यह धाकड़् बल्लेबाज करेगा इंग्लैंड की ओर से ओपनिंग

Image
भारत और इंंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच के दिन जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे-वैसे दोनों टीमों के मैनेजमेंट में खलबली मची हुई है। भारत ने अपनी तीन टेस्ट मैचों की टीम घोषित कर दी है। वहीं इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम के घोषणा 26 जुलाई यानी गुरुवार को करने जा रहा है। सबसे पहले यह सवाल उठ रहा है कि भारत के खिलाफ एलेस्टर कुक के साथ ओपनिंग करने वाला दूसरा धाकड़ बल्लेबाज कौन होगा। इंग्लैंड के सेलेक्टर स्मिथ इस टीम की घोषणा करेंगे। इससे पहले इंग्लैंड ने पाकिस्तान के साथ टेस्ट मैच की सीरीज खेली थी जो ड्रा रही थी। पाकिस्तानी टीम ने यह संदेश दिया था कि इंग्लैंड के चयनकर्ताओं को और मेहनत करने की जरूरत है। अब नये चयनकर्ता जेम्स टेलर कुछ अलग हटकर हैं और उनके फैसले ट्रिकी होते हैं। अब देखना यह है कि वह क्या करते हैं। सर्दियों में औसत खेल का प्रदर्शन करने के बावजूद मार्क स्टोनमेन को पाकिस्तान के साथ हुए पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल कर लिये गये थे लेकिन उनकी फार्म सहीं नहंीं थी। इस वजह से कीटन जेनिंग्स को बुलाया गया था। जेनिंग्स ने दूसरे टेस्ट मैच में 29 रन ही बनाये...

एशिया से बाहर टीम इंडिया क्यों हारती है, ये हैं कारण

Image
टेस्ट मैच में भारत की हार के कारणोंं की जांच पड़ताल में पता चला है कि टीम इंडिया एशिया से बाहर क्यों हार जाती है। हालांकि पिछले ढाई साल में भारत नौवीं टेस्ट सीरीज जीतीं हैं। इनमें से अधिकांश सीरीज एशिया में खेलीं गर्इं हैं लेकिन एशिया से बाहर दक्षिण अफ्रीका में खेली गई सीरीज को नहीं जीत पाई। इससे पहले आस्ट्रेलिया,इंग्लैंड,न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई सात सीरीजों में सभी में टीम इंडिया की हार हुई थी। भारत की विदेशों में हार का कारण विदेशी धरती पर बैटिंग और बॉलिंग का एवरेज के आंकड़े दशार्ते हैं कि भारत का प्रदर्शन एशिया में कैसा रहता है और एशिया के बाहर कैसा रहता है। एशिया के बाहर पुअर परफार्मेंस के कारण भारत को हार का सामना करना पड़ता है। आजिंक्य रहाणे, मुरली विजय, शिखर धवन, रोहित शर्मा और पुजारा के जनवरी 2011 से अगस्त 2015 के बीच हुए मैचों की बल्लेबाजी के एवरेज में सिर्फ रहाणे का प्रदर्शन विदेशी धरती पर अवश्य ही सराहनीय रहा जबकि कोहली समेत बाकी सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी खराब रहा। रहाणें ने एशिया में 43.64 और विदेशी धरती पर 48.59 के औसत से बैटिंग की । इसमें रहाणे ने ...

घर का शेर क्यों कहा जाता है ये खिलाड़ी?

Image
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ियों को परखा जा रहा है। उनके कुछ खास रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। रिकार्ड के आधार पर इंग्लैंड की धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए बेस्ट खिलाड़ियों को उतारा जाएगा। ऐसे में हम अपने सलामी बल्लेबाज यानी ओपनर गब्बर यानी शिखर धवन का रिकार्ड देखें तो वनडे में तो वह शेर हैं वहीं टेस्ट मैचों मे ंउनका रिकार्ड मेमने वाला साबित होता है। इसके अलावा उनका एक और रिकार्ड यह है कि उनका खेल एशिया यानी अपनी धरती पर तो ठीक है लेकिन इसके बाद जाते ही उनके खेल मेंं काफी अंतर आ जाता है।  ईएसपीएन क्रिकइनफो के आंकड़ों के मुताबिक धवन ने आस्ट्रेलिया,इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में खेले गए टेस्ट मैच की 22 पारियों में 612 रन बनाए हैं और 27.81 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए एक सेंचुरी के साथ 612 रन बनाए हैं जबकि चनडे मैचों की 42 पारियों में 2002 रन बनाए हैं और इन मैचों में उनका औसत 51.33 रहा है और उन्होंने 7 शतक जड़े हैं। एशिया में खेले गए टेस्ट मैच की 23 पारियों में धवन ने 58.90 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1296 रन बनाए जबकि आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न...

फटाफट क्रिकेट का हॉट ईयर कौन,जानिये

Image
क्रिकेट में समय के साथ रफ्तार भी बढ़ रही है और ये आंकड़े गवाह हैं इस बात के कि वर्ष 2018 में टी-20 में इतनी तेजी से रन बने हैं कि पिछले 12 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के आंकड़ोंं के मुताबिक 2006 में 7.64 के औसत से रन बने थे जबकि 2007 में 7.99 औसत से रन बनाये गये थे। इसके बाद 2009 में रफ्तार कुछ कम हुई और ये औसत 7.80 पर पहुंच गया। इसके बाद 2013 में यह औसत गिर कर 7.74 हो गया और 2015 में यह औसत और डाउन हुआ है और ये औसत 7.65 पर जाकर ठहरा। 2016 में टी-20 के खेल का औसत थोड़ा सुधरा और यह आंकड़ा 7.75 पर पहुंचा। इसके बाद इस आंकड़े ने तेजी से छलांग लगाई। 2017 में यह आंकड़ा 8 के औसत को पार कर दिया और इस वर्ष यह औसत 8.01 हो गया। वर्ष 2018 में तो इस औसत ने नया रिकार्ड बनाया। इस वर्ष खेलने वाली टीमों के प्रति रन बनाने की होड़ इतनी तेज रही कि पिछले 12 वषों का रिकार्ड तोड़ दिया और नया रिकार्ड 8.87 का बनाया। यह रिकार्ड अवश्य ही चौँकाने वाला है। कहां 2006 का 7.64 और कहां 2018 का 8.97 बहुत अंतर है। इससे यह प्रतीत होता है कि आज के जमाने के खिलाड़ी काफी तेजी से प्रगति कर रहे हैं और अपने खेल में...