Posts

Showing posts from April, 2019

श्रीकांत बोले, इस खिलाड़ी को फ्री हैंड कर दोगे तो विश्व कप में अकेले 3 मैच जिताएगा

Image
क्रिकबज डॉट काम की एक रिपोर्ट के  अनुसार मंगलवार को बैंगलोर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा कि भारतीय टीम में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और वह अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं, बस उन्हें पहचानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं ऋषभ पंत, जो विकेट कीपर के रूप में नहीं बल्कि बल्लेबाज के रूप में मेरी पहली पसंद हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से खिलाड़ी स्वयं को चुनते हैं। अगर आप मुझसे पंत के बारेमें पूछें तो मैं कुछ मैच विनर प्लेयर चाहूंगा। उन्होंने कहा कि ये 4 नंबर वाली समस्या है वह पूरी तरह से भ्रमित करने वाली है। श्रीकांत ने कहाकि यदि मैं कप्तान होता या चेयर मैन होता या 1983 का कपिल देव होता तो मैं केवल मैच विनर की तलाश करता। एक अच्छा खिलाड़ी वही है जो परिस्थितियां प्रतिकूल होने के बावजूद मैच जीत सके। हमें ऐसा ही क्रिकेटर चाहिये। हम हमेशा सुरक्षित क्रिकेटर नहीं रख सकते। उन्होंने कहा कि धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज होेंगे। मुझे अभी भी ऐसा विश्वास है कि ऋषभ पंत अच्छे क्रिकेटर हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिये कि पंत ने ऐसी ही विषम परिस...

आईपीएल में 19 वीं बार एक ही बॉलर ने विराट और एबी डिविलयर्स को किया आउट

Image
आईपीएल का 14 वां मैच मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच की सबसे खास बात यह थी कि आमने-सामने होने वाली दोनों ही टीमों राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहली जीत की तलाश थी। अब तक हुए तीन-तीन मैचों में ये दोनों ही टीमें एक भी मैच नहीं जीत सकीं हैं। भारतीय टीम की कप्तानी वाली टीम आरसीबी के लिए आज की जीत इसलिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि कप्तान के रूप में विराट कोहली अपना 100वां मैच खेल रहे थे। दूसरी बात भारतीय टीम की कप्तानी से जुड़े होने के कारण आरसीबी के लिए यह मैच प्रतिष्ठा का प्रश्न था। मैच का टॉस जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान आजिंक्य रहाणे ने आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। आरसीबी ने सधी हुई शुरुआत की। खास बात यह थी कि अपने 100 वें मैच में कप्तान विराट कोहली स्वयं पार्थिव पटेल के साथ ओपनिंग करने आये। छह ओवर तक मैच ठीक चला। सातवें ओवर में जैसे ही कप्तान रहाणे ने स्पिनर श्रेयस गोपाल को बॉल थमाई कि भूचाल आने लगा। अपनी दूसरी बाल में कोहली को हिला कर रख दिया। एलबी डब्ल्यू की अपील की गई लेकिन अंपायर ने नकार दिया। राजस्थान की ट...