आईपीएल के ट्रेनिंग कैम्प इंडिया में नहीं, यहां लगेंगे

आईपीएल की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। पहले यह कहा जा रहा था कि आईपीएल के खिलाड़ियों का ट्रेनिंग कैंम्प भारत के अहमदाबाद या धर्मशाला में लगाया जायेगा। यह कैम्प 4 सितम्बर से लगाया जाना था लेकिन अब ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि ये ट्रेनिंग कैम्प अगस्त के दूसरे सप्ताह से दुबई में लगाये जायेंगे। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि आईपीएल की कोई भी फ्रेंचाइजी टीम अपने खिलाड़ियों को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है क्योंकि भारत में तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स सबसे पहले 8 अगस्त को दुबई रवाना हो सकती है।  बीसीसीआई सूत्रों की मानें तो, यदि खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग कैंप होता है, तो उन्हें ज्यादा यात्राएं करनी पड़ेंगी। सबसे पहले उन्हें घर से अहमदाबाद आना होगा। यहां से फिर दुबई के लिए रवाना होंगे। ऐसे में कोरोना के बीच उनके लिए खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाएगा। ऐसे में बीसीसीआई उनके लिए ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स सबसे पहले दुबई के लिए रवाना होगी। टीम 10 या 11 अगस्त को दुबई रवाना हो सकती है। सीएसके टीम मैनेजमेंट के सूत्रों के मुताबिक, टीम 15 अगस्त के पहले दुबई में ट्रेनिंग कैंप शुरू कर सकती है। टीम रविवार को होने वाली आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग के बाद चार्टर्ड प्लेन बुक कराएगी। सीएसके के सूत्रों ने बताया, हमारी योजना है कि पूरी स्क्वॉड 8 अगस्त के बाद कभी भी दुबई रवाना हो जाए ताकि हम दूसरा हफ्ता खत्म होने के पहले कैंप शुरू कर दें। न सिर्फ सीएसके बल्कि अन्य टीमों की योजना भी लीग के दो-तीन हफ्ते पहले दुबई में ट्रेनिंग करने की है। प्रस्तावित कैंप सितंबर के पहले हफ्ते में शुरू होगा। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा, हम जानते हैं कि कुछ फ्रेंचाइजी दुबई में कैंप शुरू करना चाहती है। यह जरूरी भी है क्योंकि खिलाड़ी लंबे समय से खेले नहीं है। हमें फ्रेंचाइजी के इन कैंप से कोई परेशानी नहीं है। एक आईपीएल फ्रेंचाइजी ने बताया, हम दुबई में कैंप 5 सितंबर से शुरू कर सकते हैं। हम विदेशी खिलाड़ियों के संपर्क में हैं और उन्हें ट्रेनिंग में कोई दिक्कत नहीं है। अधिकतर फ्रेंचाइजी दुबई और अबु धाबी में कैंप लगाना चाहती हैं। आईसीसी एकेडमी भी उनकी पसंद है।

Comments

Popular posts from this blog

...चौंका सकती है पाकिस्तानी टीम

कोहली को एंडरसन से नहीं इस बॉलर से है खतरा

सेमीफाइनलःतब क्या होगा पाकिस्तान का!