श्रीकांत बोले, इस खिलाड़ी को फ्री हैंड कर दोगे तो विश्व कप में अकेले 3 मैच जिताएगा

क्रिकबज डॉट काम की एक रिपोर्ट के  अनुसार मंगलवार को बैंगलोर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा कि भारतीय टीम में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और वह अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं, बस उन्हें पहचानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं ऋषभ पंत, जो विकेट कीपर के रूप में नहीं बल्कि बल्लेबाज के रूप में मेरी पहली पसंद हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से खिलाड़ी स्वयं को चुनते हैं। अगर आप मुझसे पंत के बारेमें पूछें तो मैं कुछ मैच विनर प्लेयर चाहूंगा। उन्होंने कहा कि ये 4 नंबर वाली समस्या है वह पूरी तरह से भ्रमित करने वाली है। श्रीकांत ने कहाकि यदि मैं कप्तान होता या चेयर मैन होता या 1983 का कपिल देव होता तो मैं केवल मैच विनर की तलाश करता। एक अच्छा खिलाड़ी वही है जो परिस्थितियां प्रतिकूल होने के बावजूद मैच जीत सके। हमें ऐसा ही क्रिकेटर चाहिये। हम हमेशा सुरक्षित क्रिकेटर नहीं रख सकते। उन्होंने कहा कि धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज होेंगे। मुझे अभी भी ऐसा विश्वास है कि ऋषभ पंत अच्छे क्रिकेटर हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिये कि पंत ने ऐसी ही विषम परिस्थितियों में इंग्लैंड में टेस्ट मैच जिताया है। और यदि आप उन्हें प्रोत्साहित करोंं और कहोगे कि पंत अपना गेम खेलो चिंता मत करो, आप सभी गेम खेलने जा रहे हो, इस बात का विश्वास दिलाया जाए तो वह कम से कम अपने अकेले दम पर तीन मैच जिता सकता है। हमारे जमाने में तो कपिल देव ने कहा था कि चीका तुम्हारे लिये कोई नियम नहीं है, तुम्हें जो करना हो करो। इसी तरह से ऋषभ पंत को भी मौका देना होगा और उन्हें खेलने की आजादी देनी होगी। वह तीन मैच अकेले दम पर जिताने की क्षमता रखते हैं। यह मेरी राय है। 

Comments

Popular posts from this blog

...चौंका सकती है पाकिस्तानी टीम

कोहली को एंडरसन से नहीं इस बॉलर से है खतरा

सेमीफाइनलःतब क्या होगा पाकिस्तान का!