आईपीएल में 19 वीं बार एक ही बॉलर ने विराट और एबी डिविलयर्स को किया आउट
आईपीएल का 14 वां मैच मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच की सबसे खास बात यह थी कि आमने-सामने होने वाली दोनों ही टीमों राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहली जीत की तलाश थी। अब तक हुए तीन-तीन मैचों में ये दोनों ही टीमें एक भी मैच नहीं जीत सकीं हैं। भारतीय टीम की कप्तानी वाली टीम आरसीबी के लिए आज की जीत इसलिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि कप्तान के रूप में विराट कोहली अपना 100वां मैच खेल रहे थे। दूसरी बात भारतीय टीम की कप्तानी से जुड़े होने के कारण आरसीबी के लिए यह मैच प्रतिष्ठा का प्रश्न था। मैच का टॉस जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान आजिंक्य रहाणे ने आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। आरसीबी ने सधी हुई शुरुआत की। खास बात यह थी कि अपने 100 वें मैच में कप्तान विराट कोहली स्वयं पार्थिव पटेल के साथ ओपनिंग करने आये। छह ओवर तक मैच ठीक चला। सातवें ओवर में जैसे ही कप्तान रहाणे ने स्पिनर श्रेयस गोपाल को बॉल थमाई कि भूचाल आने लगा। अपनी दूसरी बाल में कोहली को हिला कर रख दिया। एलबी डब्ल्यू की अपील की गई लेकिन अंपायर ने नकार दिया। राजस्थान की टीम ने रिव्यू नहीं लिया। इसके बाद अगली ही बॉल में कोहली क्लीन बोल्ड हो गये। श्रेयस गोपाल की गुगली को कोहली पढ़ नहीं पाये और गेंद पैड और बैट के बीच से निकलकर सीधी विकेट में जा लगी। इसके बाद दूसरे धुरंधर खिलाड़ी खेलने के लिए आए तो वह भी गोपाल की फिरकी के शिकार हो गये। वह आॅन साइड में खेलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन बॉल ने उनके बैट का बाहरी किनारा लिया और बॉल सीधी गोपाल के हाथों में आ गई। जिसे गोपाल ने स्वयं ही कैच कर लिया। इन दोनों विकेट लेने के बाद इन दोनों बल्लेबाजों को आउट करने का ऐसा रोचक आंकड़ा सामने आया कि लोग चकरा गये। आईपीएल के इतिहास में 19 बार ऐसा हुआ है जब विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को आउट करने वाला एक ही गेंदबाज रहा है। इनमें से मंगलवार को मैच में श्रेयस गोपाल दूसरी बार यह करिश्मा किया है। यही नहीं गोपाल ने डिविलियर्स को तीसरी बार आउट किया है। इससे पहले दिल्ली के गेंदबाज आशीष नेहरा भी कोहली और एबी डिविलियर्स को आउट कर चुके हैं जो आजकल विराट और डिविलियर्स की टीम के बॉलिंग कोच हैं।

Comments
Post a Comment