...चौंका सकती है पाकिस्तानी टीम
नई दिल्ली। विश्व कप क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना लेकर आगे बढ़ रही पाकिस्तानी टीम ने अभी आस नहीं छोड़ी है। पाकिस्तानी टीम और उसका मैनेजमेंट अभी भी अपने लक्ष्य को हासिल करने में लगा हुआ है। पाकिस्तानी पक्ष का मानना है कि आखिरी बॉल तक कोशिश करते रहेंगे और यह करिश्मा हो सकता है।
न्यूजीलैंड की जीत के बाद मिले कठिन लक्ष्य को पाने के लिए पाकिस्तानी टीम और उसका मैनेजमेंट निराश नहीं है। उनका मानना हैकि पाकिस्तान की टीम में वो माद्दा है कि अपना दिन आने पर करिश्मा दिखा सकती है।
पाकिस्तानी देनिक डॉन की रिपोर्ट के अनुसार टीम के फील्डिंग कोच आफताब अपनी टीम की हौसला अफजाई करने के साथ टीम को उनकी कमजोरियों से अवगत करा रहे हैं और उस पर दिन-रात काम कर रहे हैं यानी अभ्यास करा कर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इंग्लैंड से होने वाले मुकाबले के लिए तैयार भी कर रहे हैं।
क्या कर रहे हैं कोच
कोच आफताब सबसे महत्वपूर्ण काम यह कर रहे हैं कि टीम को उनकी पिछली सफलताओं को याद दिलाकर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं और साथ ही यह भी टिप्स दे रहे हैं कि जब वे मैदान पर उतरे तभी से वे अपना एग्रेसिव रवैया अख्तियार करें ताकि सामने वाली टीम स्वयं ही दबाव में आ जाये; उनका कहना है कि अभी तक टीम डिफेंसिव तरीके से खेल रही है और जब टीम मुश्किल में फंस जाती है तब प्रयास करती है ये गलत है।वो टीम को शुरू से ही जीतने का प्रयास करना सिखा रहे हैं।
कोच आफताब पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी फील्डिंग की कमियों को दूर करने के लिए सभी खिलाड़ियों का जमकर अभ्यास करा रहे हैं साथ ही बल्लेबाजों की कमियों को भी दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका मानना है कि पाकिस्तान की टीम के लिए कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं है। इसके अलावा पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ी भी इस समय टीम के साथ अधिक समय बिता रहे हैं और उन्हें इंग्लैंड से मुकाबले में बड़ी जीत का भरोसा भी दिला रहे हैं; इसलिये यह माना जा रहा है कि पाकिस्तान की टीम चौंका सकती है।

Comments
Post a Comment