यूएई में आईपीएल को मिली हरी झंडी, तैयारियां शुरू

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को इस साल 19 सितम्बर से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराने की मंजूरी मिल गयी है और आठ फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये कोविड-19 जांच प्रोटोकॉल और पृथकवास शुरू करके अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने दावा किया कि लिखित में मंजूरी अगले कुछ दिनों में कभी भी मिल सकती है। शीर्ष सूत्र ने कहा कि हमें सैद्धांतिक रूप से मंजूरी मिल गयी है और लिखित में मंजूरी कभी भी मिल जायेगी। ज्यादातर फ्रेंचाइजी बीसीसीआई के आदेश के अनुसार 20 अगस्त के बाद बेस के लिये रवाना होंगी।

Comments