अचानक टीम इंडिया में 4 नंबर की चर्चा शुरू होने के राज क्या हैं? जानिये

कोरोना महामारी के कारण पिछले 6 महीने से क्रिकेट का खेल बंद है। अब धीरे-धीरे क्रिकेट के खेल की गतिविधियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुरू हो रहीं हैं। ऐसे में अब फिर से टीम इंडिया के बारे में चर्चा शुरू हो गई है। पूर्व कप्तान व कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के बारे में अपनी राय देते हुए कहा कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली इंडियन टीम सबसे मजबूत है। इसके साथ ही उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए कहा कि 2019 में वल्र्ड कप से बाहर होने का कारण 4 नंबर के बल्लेबाज का चुनाव रहा। उन्होंने कहा कि भारत ने इस टूर्नामेंट में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था और सबसे अधिक अंक लेकर टीम सबसे आगे भी रही लेकिन दुर्भाग्यवश नाकआउट मंें भारत को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बाहर हो जाना पड़ा। न्यूजीलैंड के साथ हुए सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम का टाॅप आर्डर सस्ते में आउट हो गया और चार नंबर पर रिषभ पंत ने थोड़ी देर मोर्चा संभाला लेकिन के साथी दिनेश कार्तिक ने हड़बड़ी दिखाई। उसके बाद रिषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने थोड़ी सी लय दिखाने के बाद दोनों ने एक ही तरह की गलती करके अपने विकेट फंेक दिये थे। इसके बाद सारी जिम्मेदारी महेन्द्र सिंह धोनी पर आ गयी थी और उन्होंने रवीन्द्र जडेजा के साथ मिलकर पूरी कोशिश की और एक समय तो लगा कि भारत जीत जाएगा लेकिन एक बाॅल पर जड़ेजा कैच पकड़ते ही योजना नाकाम हो गई। बची खुची पारी में धोनी कैलकुलेटिव बैटिंग कर रहे थे लेकिन दुर्भाग्य से मार्टिन गुप्टिल का थ्रो सीधा विकेट पर लगने से धोनी रनआउट हो गये थे और खेल न्यूजीलैंड के पाले में चला गया। एकसाल से अधिक समय होने के बाद फिर से टीम इंडिया के 4 नंबर बल्लेबाज की चर्चा होने लगी है। सुनील गावस्कर की राय  में अपनी हां मिलाते हुए हाल में संन्यास लेने वाले सुरेश रैना ने भी कहा कि यदि 4 नंबर पर अंबाती रायुडू होते तो निश्चित रूप से भारत यह मैच जीत सकता था। अब टीम इंडिया के 4नंबर को लेकर नये सिरे से अटकलें शुरू होने की उम्मीद है। 


Comments

Popular posts from this blog

...चौंका सकती है पाकिस्तानी टीम

कोहली को एंडरसन से नहीं इस बॉलर से है खतरा

सेमीफाइनलःतब क्या होगा पाकिस्तान का!