बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड की दहाड़, अब ईंट का जवाब पत्थर से देंगे
बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का चौथा मैच बुधवार को
न्यूजीलैंड के कोच ग्लेन पोकल ने बांग्लादेश को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि न्यूजीलैंड की टीम अब उन्हीं की तरह का खेल दिखायेगी और टीम र्इंट का जवाब पत्थर से देगी। न्यूजीलैंड की टीम एक सितम्बर से बांग्लादेश के दौरे पर आयी है। अब तक दोनों ही टीमों के बीच तीन टी-20 मैच हो चुके हैं। इनमें से बांग्लादेश ने दो शुरुआती मैच जीत लिये थे और उसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने वापसी करते हुए तीसरा मैच जीत लिया था। दोनों ही टीमों की जीत में काफी फर्क है। बांग्लादेश की टीम ने जहां 4 और 7 रनों से जीत दर्ज की है वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने 54 रनों से जीत दर्ज की है। बड़ी जीत दर्ज करने वाली न्यूजीलैंड की टीम के कोच ग्लैन पोकल ने 8 सितम्बर को होने वाले चौथे मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि उनकी टीम हर तरह की परिस्थितियों में खेलना जानती है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की टीम अपनी सरजमीं पर बहुत अच्छा खेल रही है। इससे पहले आस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया था। अब न्यूजीलैंड की टीम जब तक कुछ समझ पाती तब तक बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने दो मैच जीत लिये लेकिन अब हमने भी र्इंट का जवाब पत्थर से देने की रणनीति बना ली है। उन्होंने कहा कि हम यह बात केवल दावे के रूप में नहीं कह रहे हैं बल्कि इसके ठोस कारण भी हैं। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम की खास बात यह है कि वह खेल की योजना को मैदान में साकार करने में सफल रहती है। इसका नतीजा पिछले मैच का प्रदर्शन हमारे सामने हैं। न्यूजीलैंड के कोच ने कहा कि हम मानते हैं कि बांग्लादेश अपनी जमी पर स्पिन अटैक बहुत अच्छा करती है और उसका सामना भी बहुत अच्छी तरह से करती है लेकिन न्यूजीलैंड की टीम भी कमजोर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 8 सितम्बर को होने वाले मैच में न्यूजीलैंड जीत कर सीरीज 2-2 से बराबर करना चाहेगी।

Comments
Post a Comment