क्या भारत के तूफान को इंग्लैंड के बटलर और रीच रोक पायेंगे

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीजः छठवां टेस्ट मैच 10 सितम्बर से ओल्ड ट्रैफर्ड में


भारत और इंग्लैंड के बीच छह टेस्ट मैचों की श्रंखला इंग्लैंड में खेली जा रही है। इस श्रंखला के अब तक पांच मैच खेले जा चुके हैं जिसमें दो मैच ड्रा रहे और शेष में भारत 2-1 से आगे है और अब फाइनल और छठवां टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 10 सितम्बर से 14 सितम्बर तक खेला जायेगा। इस टेस्ट मैच को लेकर इंग्लैंड की टीम पर अच्छा खासा दबाव है। इंग्लैंड टीम का मैनेजमेंट इस आखिरी टेस्ट मैच को हर हाल में जीतना चाहता है जबकि दो जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के हौंसले आसमान पर हैं। 

फाइनल मैच को बचाने के लिए इंग्लैंड की टीम मैनेजमेंट ने जोश बटलर और रीच को फाइनल मैच के लिए भारत के खिलाफ उतारने का फैसला किया है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या अब बटलर और रीच भारत के तूफान को रोक पायेंगे। पलटवार करने के बाद भारतीय खिलाड़ी भी किसी भी सूरत में इस मैच को हारना नहीं चाहेंगे। पांचवें मैच में आये कई उतार चढ़ाव के बाद भारतीय बॉलरों ने जिस तरह से मैच में वापसी करवायी है उससे इंग्लैंड  टीम के हौसले पस्त हो गये हैं। ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच स्पिनरों के लिए मददगार बताई जाती है। यह बात भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए लाभदायक है। भारतीय टीम इंग्लैंड से ज्यादा अच्छी तरह स्पिनर को खेल सकती है क्योंकि भारत की सारी पिचें स्पिनरों की मददगार होती हैं। 

जोश बटलर को बेटी होने के लिए टीम से अवकाश दे दिया गया था अब वह वापस लौट रहे हैं वहीं जैक लीच को टीम में नहीं लिया गया था और वे लीग में खेल रहे थे।पांचवें मैच में मोईन अली को बॉलिंग करने में कुछ समस्या आ रही थी,इसलिये उनकी जगह पर लीच को रखा गया है। बताया यह जा रहा है कि आने वाले टेस्ट मैच के दौरान ओल्ड ट्रैफर्ड में गर्मी वाला मौसम रहेगा और वहां की पिच स्पिनरों के लिए मददगार साबित हो सकती है। 

Comments

Popular posts from this blog

...चौंका सकती है पाकिस्तानी टीम

कोहली को एंडरसन से नहीं इस बॉलर से है खतरा

सेमीफाइनलःतब क्या होगा पाकिस्तान का!