फटाफट क्रिकेट का हॉट ईयर कौन,जानिये

क्रिकेट में समय के साथ रफ्तार भी बढ़ रही है और ये आंकड़े गवाह हैं इस बात के कि वर्ष 2018 में टी-20 में इतनी तेजी से रन बने हैं कि पिछले 12 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के आंकड़ोंं के मुताबिक 2006 में 7.64 के औसत से रन बने थे जबकि 2007 में 7.99 औसत से रन बनाये गये थे। इसके बाद 2009 में रफ्तार कुछ कम हुई और ये औसत 7.80 पर पहुंच गया। इसके बाद 2013 में यह औसत गिर कर 7.74 हो गया और 2015 में यह औसत और डाउन हुआ है और ये औसत 7.65 पर जाकर ठहरा। 2016 में टी-20 के खेल का औसत थोड़ा सुधरा और यह आंकड़ा 7.75 पर पहुंचा। इसके बाद इस आंकड़े ने तेजी से छलांग लगाई। 2017 में यह आंकड़ा 8 के औसत को पार कर दिया और इस वर्ष यह औसत 8.01 हो गया। वर्ष 2018 में तो इस औसत ने नया रिकार्ड बनाया। इस वर्ष खेलने वाली टीमों के प्रति रन बनाने की होड़ इतनी तेज रही कि पिछले 12 वषों का रिकार्ड तोड़ दिया और नया रिकार्ड 8.87 का बनाया। यह रिकार्ड अवश्य ही चौँकाने वाला है। कहां 2006 का 7.64 और कहां 2018 का 8.97 बहुत अंतर है। इससे यह प्रतीत होता है कि आज के जमाने के खिलाड़ी काफी तेजी से प्रगति कर रहे हैं और अपने खेल में नये-नये कारनामे कर रहे हैं। इससे यह तो पता चला कि क्रिकेट के टी-20 फार्मेट ने बहुत तेजी से तरक्की की है। इसी कारण इस फार्मेट की प्रशंसकों के बीच लोकप्रियता बढ़ रहे हैं।

Comments