इंग्लैंड की टीम को झटका, इंडिया के लिए खुशखबरी क्या हैँ, जाने

भारत और इंग्लैंड के बीच अगले सप्ताह से शुरू होने वाली टेस्ट मैच सीरीज का पहला  मैच खेला जाएगा। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में श्रीलंगा के स्पिनरों ने टेस्ट मैच में पूरे 20 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है। इस मैच में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया है। इस सनसनीखेज खबर से इंग्लैंड का टीम मैनेजमेंट काफी परेशान है। उसके समक्ष समस्या है कि वह किस स्पिन बॉलर को मैदान में उतारे। उसने इसके लिए मोईन अली के नाम पर विचार करने के संकेत दिये हैं। साथ ही टेस्ट मैच से संन्यास ले चुके आदिल रशीद पर भी अपना दांव आजमाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि रशीद ने ऐसे संकेत दिये हैं लेकिन इंग्लैंड की टीम के मैनेजमेंट ने अवश्य ही संकेत दिये हैं यदि रशीद पर दबाव डाला गया तो वह एक बार पुन: वापसी कर सकते हैं। इसका प्रमुख कारण यह है कि जेम्स एंडरसन और स्टूअर्ट ब्राड इस समय अपनी चोटों से परेशान हैं । पहले तो वह टीम का हिस्सा नहीं होगे यदि टीम का हिस्सा बनें भी तो वह अपना नेचुरल गेम नहीं खेल पाएंगे। एंडरसन अपने कंधे और ब्राड अपने घुटने की चोट से परेशान हैं। इस तरह से इंग्लैंड टीम को ऐन वक्त पर करारा झटका लगा है और भारतीय खेमे के लिए खुशी की बात यह है कि जिस एंडरसन का खौफ मैकग्रा दिखा रहे थे वह इस समय अनफिट बताए जा रहे हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

...चौंका सकती है पाकिस्तानी टीम

कोहली को एंडरसन से नहीं इस बॉलर से है खतरा

सेमीफाइनलःतब क्या होगा पाकिस्तान का!