सेमीफाइनलःतब क्या होगा पाकिस्तान का!
नई दिल्ली। एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप का सेमीफाइनल दौर शुरू होने वाला है। लीग मैंच अपने अंतिम चरण में पहुंच गये हैं। इस विश्व कप में पाकिस्तान और अफगानिस्तान से बहुत हमदर्दी है। ये दोनों टीमें लगभग सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकीं हैं लेकिन इनके समर्थक कुदरती चमत्कार से अपनी-अपनी टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचाना चाहते हैं। न्यूजीलैंड के हारने की दुआ करने वाले पाकिस्तानी समर्थकों ने ये नहीं सोचा कि पाकिस्तान का अब उस इंग्लैंड की टीम से मुकाबला होना है, जो अपने रंग में लौट आयी है ओर उसके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। वैसे रिकार्ड देखा जाये तो अब तक दोनों टीमों के बीच 91 मैच खेले गये हैं, इनमें से पाकिस्तान ने मात्र 32 बार जीत दर्ज की जबकि 56 बार हार चुके हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए तीन प्रमुख टीमों न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में होड़ मची हुई है। इन तीनों टीमों के पास 8-8 अंक हैं। ये सभी अपने बल पर नहीं बल्कि टोटकों के सहारे सेमीफाइनल में पहुंचना चाहते हैं।
पाकिस्तान के इरादे
जहां तक बात रही पाकिस्तान की तो वो भारत के साथ विशेष होड़ के कारण ये चाहते हैं कि न्यूजीलैंड हार जाये और वो सेमीफाइनल में पहुंच कर भारत से मुकाबला जीत कर फाइनल में पहुंच जायें और एक बार फिर से कप पर कब्जा कर लें। दूसरी बात यह है कि विश्व कप में पाक भारत के खिलाफ एक भी जीत दर्ज नहीं की है। इस बात का भी वो बदला लेना चाहते हैं। वो भारत को भारत में हरा कर दुनिया भर में अपना परचम लहराना चाहते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि अजेय भारत को हराने का भी रिकार्ड बनाना चाहते हैं। इसका प्रमुख कारण दुनिया भर को मालूम है, वो है भारत-पाक की राइवलरी! इसलिये पाक टीम के समर्थक ये दुआ कर रहे हैं कि बैंगलूर में होने वाले श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के मैच के दौरान ऐसी बारिश हो कि दोनों को एक-एक अंक बांटने को मजबूर होना पड़े। अफगानिस्तान की टीम पहली बार सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंच गयी है। इसलिये इस टीम के समर्थक तो दोनों हाथ उठाकर ईश्वर से गुहार लगा रहे हैं कि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों ही आखिरी लीग मुकाबले में हार जायें और उनका रास्ता साफ हो जाये।
इंग्लैंड ने दी खुली चुनौती
दूसरी ओर इंग्लैंड के कप्तान जोश बटलर ने नीदरलैंड को 160 रनों की करारी मात देने के बाद पाकिस्तान को खुली चुनौती दी है। मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले पर अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए। उनका कहना था कि वह पाक टीम के खिलाफ हर हाल में मैच जीतना चाहेंगे। टूर्नामेंट का अंत आखिरी मैच जीत के साथ करना चाहेगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ जो मैच होना है वो यकीनन बहुत ही अहम है. इस मैच में टीम को बड़ी जीत की जरूरत है। हम इस विश्व कप में जैसी निराशा मिली है उससे उबरकर जीत के साथ टूर्नामेंट का अंत करना चाहेंगे। आखिरी मैच में जो जीत मिलेगी वो हमारे लिए काफी ज्यादा मायने रखेगी।
Comments
Post a Comment