कुक के साथ यह धाकड़् बल्लेबाज करेगा इंग्लैंड की ओर से ओपनिंग

भारत और इंंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच के दिन जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे-वैसे दोनों टीमों के मैनेजमेंट में खलबली मची हुई है। भारत ने अपनी तीन टेस्ट मैचों की टीम घोषित कर दी है। वहीं इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम के घोषणा 26 जुलाई यानी गुरुवार को करने जा रहा है। सबसे पहले यह सवाल उठ रहा है कि भारत के खिलाफ एलेस्टर कुक के साथ ओपनिंग करने वाला दूसरा धाकड़ बल्लेबाज कौन होगा। इंग्लैंड के सेलेक्टर स्मिथ इस टीम की घोषणा करेंगे। इससे पहले इंग्लैंड ने पाकिस्तान के साथ टेस्ट मैच की सीरीज खेली थी जो ड्रा रही थी। पाकिस्तानी टीम ने यह संदेश दिया था कि इंग्लैंड के चयनकर्ताओं को और मेहनत करने की जरूरत है। अब नये चयनकर्ता जेम्स टेलर कुछ अलग हटकर हैं और उनके फैसले ट्रिकी होते हैं। अब देखना यह है कि वह क्या करते हैं। सर्दियों में औसत खेल का प्रदर्शन करने के बावजूद मार्क स्टोनमेन को पाकिस्तान के साथ हुए पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल कर लिये गये थे लेकिन उनकी फार्म सहीं नहंीं थी। इस वजह से कीटन जेनिंग्स को बुलाया गया था। जेनिंग्स ने दूसरे टेस्ट मैच में 29 रन ही बनाये थे। लेकिन उन्होंने पिछली गर्मियों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने में कुछ समस्या आने के कारण उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। अब एक नया खिलाड़ी सामने आया है,  यह है रोरी बर्न्स। इस खिलाड़ी ने पिछले सप्ताह इंडिया ए के खिलाफ खेलते हुए सरे के लिए तीसरा शतक जड़ा है। इन सबके बावजूद एजबेस्टन के लिए जेनिंग्स पर ज्यादा भरोसा किया जा सकता है। 

Comments

Popular posts from this blog

...चौंका सकती है पाकिस्तानी टीम

कोहली को एंडरसन से नहीं इस बॉलर से है खतरा

सेमीफाइनलःतब क्या होगा पाकिस्तान का!