घर का शेर क्यों कहा जाता है ये खिलाड़ी?
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ियों को परखा जा रहा है। उनके कुछ खास रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। रिकार्ड के आधार पर इंग्लैंड की धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए बेस्ट खिलाड़ियों को उतारा जाएगा। ऐसे में हम अपने सलामी बल्लेबाज यानी ओपनर गब्बर यानी शिखर धवन का रिकार्ड देखें तो वनडे में तो वह शेर हैं वहीं टेस्ट मैचों मे ंउनका रिकार्ड मेमने वाला साबित होता है। इसके अलावा उनका एक और रिकार्ड यह है कि उनका खेल एशिया यानी अपनी धरती पर तो ठीक है लेकिन इसके बाद जाते ही उनके खेल मेंं काफी अंतर आ जाता है। ईएसपीएन क्रिकइनफो के आंकड़ों के मुताबिक धवन ने आस्ट्रेलिया,इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में खेले गए टेस्ट मैच की 22 पारियों में 612 रन बनाए हैं और 27.81 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए एक सेंचुरी के साथ 612 रन बनाए हैं जबकि चनडे मैचों की 42 पारियों में 2002 रन बनाए हैं और इन मैचों में उनका औसत 51.33 रहा है और उन्होंने 7 शतक जड़े हैं। एशिया में खेले गए टेस्ट मैच की 23 पारियों में धवन ने 58.90 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1296 रन बनाए जबकि आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में टैस्ट मैच की 22 पारियों में मात्र 612 रन बनाए हैं। 27.81 के औसत से खेलते हुए मात्र एक सेंचुरी लगाई है जबकि एशिया में 5 शतक जड़े हैं। जबकि वनडे में यह प्रदर्शन उलटा है। वनडे में एशिया में 40 पारियों में 47.75 की औसत और 95.35 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1767 रन बनाए जिसमें 5 शतक हैं जबकि आस्ट्रेलिया,इंग्लैंड,न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में खेली गर्इं 42 पारियों में 51.33 के औसत और 95.60 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करके 2002 रन बनाए इसमें 7 शतक भी शामिल हैं। ऐसे में धवन को टेस्ट में कैसे खिलाया जाए। यह टीम इंडिया के सामने गंभीर सवाल है।

Comments
Post a Comment