हरभजन की गुगली में फंस कर आयशा के हाथों ऐसे क्लीन बोल्ड हुए थे गब्बर
इश्क और प्यार, उसमें खिलाड़ियों के बीच की हो बात तो उन खिलाड़ियों के फैंस का दिल अपने आप धड़क जाता है। यहां बात हो रही है क्रिकेट के गब्बर की। ये स्मैशिंग बैट्समैन ने अपनी लाइफ में जबर्दस्त बल्लेबाजी करके खुद को हिट कर लिया। गब्बर यानी शिखर धवन 2009 में जब अपना क्रिकेट कैरियर की शुरुआत कर रहे थे तभी एक दिन अचानक हरभजन के साथ फेसबुक पर आस्ट्रेलियन बॉक्सर आयशा से टकरा गए। दिल ही दिल में उसे चाहने लगे। पहले दोस्ती का हाथ हिचकते हुए बढ़ाया, कहीं आयशा का मुक्का न तन जाए। लेकिन सच्ची लगन तो उसे मिलाने में कायनात भी मदद करती है। वही हुआ आयशा ने भी अपना हाथ बढ़ा दिया। फिर दोस्ती हो गई। पहले फार्मेलिटी वाली दोस्ती हुई उसके बाद नजदीकी वाली दोस्ती हुई। इसके बाद गब्बर कब क्लीन बोल्ड हो गए पता हीं नहीं चला। आयशा की गुगली ने ऐसा कमाल दिखाया कि गब्बर दीवाने हो गए। जब यह बताया गया कि आयशा उम्र में शिखर धवन से दस साल बड़ी है और उसके दो बेटियां भी हैं। लेकिन दिल लगने के बाद कोई परी भी नहीं अच्छी लगती। वही हाल गब्बर का हुआ और उन्होंने हां कर दी। जब घरवालों को इस हकीकत का पता चला तो उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। तो गब्बर सिंह ने दिल दिया है जांन भी देंगे की तर्ज पर घरवालों से बगावत कर दी। हालांकि ये बगावत अधिक नहीं हुई। थोड़ी से रूठाई-मनाई के बाद शादी हो गई। आजकल इंडियन क्रिकेट के बेस्ट कपल हैं। गब्बर का बेटा जोरावर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का चहेता बना हुआ है। आयशा अपने पति शिखर धवन के साथ ही रहतीं हैं और हर मैच में चियरअप करतीं हैं। वहंीं जोरावर भी धमाल मचाता रहता है।

Comments
Post a Comment