टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी है यह,बनी चिंता का कारण
भारत और इंग्लैंड की टीमें बुधवार से टेस्ट सीरीज शुरू करने जा रहीं हैं। टेस्ट मैच में सबसे महत्वपूर्ण सलामी बल्लेबाजों की भूमिका होती है। यदि वह पिच पर टिक कर थोड़े बहुत रन टांग जाते हैं तो मध्यक्रम के बल्लेबाजों को काफी राहत मिलती है। लेकिन भारत के सलामी बल्लेबाजों को लेकर टीम इंडिया का मैनेजमेंट काफी परेशान है। इसका कारण यह है कि शिखर धवन पूरी तरह से नाकाम चल रहे हैं। पूरी सीरीज में शिखर धवन फ्लाप चल रहे हैं। धवन ने टी-20 में पहले मैच में 4, दूसरे में 10 और तीसरे मैच में 5 रन बनाए थे। वनडे के तीन मैचों में 40,36 और 44 रन बनाए थे। अभ्यास मैच की दोनो पारियों में शून्य बनाकर आउट हो गए थे। उनके साथ मुरली विजय और आजिंक्य रहाणे भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा बैटिंग आर्डर को लेकर टीम इंडिया अभी तक पशोपेश में है। इसके चलते टीम इंडिया के समक्ष अनेक उलझनें हैं। अंतिम समय तक टीम इंडिया का थिंक टैंक यह नहीं समझ पा रहा है कि वह किस तरह से इंग्लैंड को शिकस्त देने की रणनीति बनाए।

Comments
Post a Comment