दो बार मौत को मात देकर मैदान में खेलने लौटा ये खिलाड़ी,जिसका आज जन्म दिन है

आपने यह बहुत ही कम सुना और देखा होगा कि कोई शख्स मौत के साये में आने के बाद फिर से मैदान पर खेलने लौटा हो। लेकिन यह सच है कि क्रिकेट का एक ऐसा  खिलाड़ी है जो एक बार नहीं , दो-दो बार अपनी मौत को मात देकर फिर उसी जज्बे से वापस मैदान पर खेलने के लिए आया और उसने फिर धमाल मचाया। ऐसा ही एक खिलाड़ी है, दक्षिण अफ्रीका का आलराउंडर एंड्रयू हाल। इसने दो बार बंदूक के साये के खौफ में रहने के बाद और शरीर पर कई गोलियां खाने के बाद पुन: वापस मैदान में लौटा। इस खिलाड़ी के हिम्मत की दाद देनी पडेगी। 1999 में जब हाल एटीएम से अपना पैसा निकाल कर वापस आ रहे थे उसी समय उन्हें लुटेरों ने अपने बंदूक के निशाने पर ले लिया। यही नहीं उनके बाएं हाथ में गोली भी मार दी। उनके साथ जबर्दस्त मारपीट की, उनके ऊपर बारूद भी डाला, जिससे वह झुलस भी गए। इसके बाद वह जब बेहोश होकर गिर पड़े तो लुटेरों ने उनके जेब से सारी चीजें और कार भी लेकर भाग गये। उसके बाद तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे और दो सप्ताह के बाद फिर से मैदान में लौट आए। इसके लगभग तीन साल बाद एक बार फिर हाल इसी तरह के लुटेरों के चंगुल में फंस गए। ये लुटेरे कार छीनने वाले थे। दो लुटेरे हाल से उनकी कार खरीदने के बहाने उनके पास आए और अपनी बंदूक निकाल कर हाल की कनपटी में लगा दी और उन्हें कार ड्राइव करने को मजबूर कर दिया। लगभग 45 मिनट तक हाल कनपटी पर बंदूक के साये में कार चलाते रहे। इस दहशत भरे समय के बाद लुटेरों ने खुद ही कहा कि हमें तुम्हारी कार चाहिये, ज्यादा हीरो बनने की कोशिश न करना वरना नुकसान उठा जाओगे। उसके बाद उन्होंने हाल को चलती कार से धकेल कर गिरा दिया और कार लेकर भाग गये।  इसके बाद फिर जब मैदान में खेलने के लिए हाल लौटे तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 111 इंटरनेशनल मैच खेले। सलामी बल्लेबाज से लेकर निचले क्रम तक बल्लेबाजी करने और फास्ट मीडियम पेस की बॉलिंग करने वाले इस आलराउंडर खिलाड़ी का जन्म 31 जुलाई 1975 को जोहान्सबर्ग में हुआ था। उन्होंने अपने कैरियर में 21 टेस्ट मैच, 88 वनडे मैच खेले। उनका हाइएस्ट स्कोर 163 रन रहा है और वनडे में 18 रन देकर पांच विकेट लेने का करिश्मा दिखा चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

विंडीज से खतरनाक है पाक टीम, किसने इंग्लैंड को चेतावनी दी

आईपीएल में 19 वीं बार एक ही बॉलर ने विराट और एबी डिविलयर्स को किया आउट

वर्ल्ड कप विजेता मोर्गन ने आईपीएल को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा