टेस्ट मैच से पहले कई मुसीबतों से जूझ रही है टीम इंडिया,सता रहा है ये डर
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत होने में मात्र दो दिन बाकी रह गए हैं। टीम इंडिया नंबर वन का ताज अपने पास रखना चाहती है लेकिन इस समय टीम इंडिया अनेक मुसीबतों से गुजर रही है और पहले ही टेस्ट मैच में उसे कई डर सता रहे हैं। सबसे बड़ा विलेन तो एजबेस्टन का मौसम बना हुआ है। वहां इंडिया से अधिक गर्मी पड़ रही है। मौसम के चलते चार दिन के मैच को तीन दिन का करना पड़ा। इसके बाद टम इंडिया को भीषण गर्मी के चलते दो बार होटल बदलना पड़े। एसेंक्स के इन होटलों में एयरकंडीशनरों की स्थिति अच्छी नहीं थी और उनका माहौल भी टींम इंडिया को रास नहीं आया। हाल ही में चेम्सफोर्ड में खेले गए मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज आउट आफ फार्म चल रहे हैं। शिखर धवन तो दोनों पारियों में चार बाल का ही सामना कर सके और दोनों पारियों में शून्य पर आउट हो गए। इसी तरह से आजिंक्य रहाणे भी नाकाम रहे। मुुरली विजय भी कुछ खास नहीं कर सके। विराट कोहली ने जरूर दो वनडे मैच और अभ्यास मैच में हाफ सेंचुरी लगाई है। उनके समक्ष बैटिंग आर्डर की समस्या बनी हुई है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और आजिंक्य रहाणे को बनाते है तो दूसरे नंबर पर मुरली विजय और तीसरे नंबर पर लोकेश राहुल को उतारने की तैयारी है। यदि उनके स्थान पर चेतेश्वर पुजारा खिलाए गए तो लोकेश्वर चौथे नंबर पर आएंगे उसके बाद पांचवें नंबर पर विराट कोहली स्वयं उतरेंगे। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का नंबर आएगा। इस बैटिंग आर्डर से टीम इंडिया के समक्ष अच्छे प्रदर्शन न कर पाने का खतरा मंडरा रहा है। उसी तरह से गेंदबाजी में अनेक समस्याएं सामने आ रहीं हैं। इस बार कुलदीप यादव और एक और बॉलर को लेकर टीम मैनेजमेंट के समक्ष समस्या उत्पन्न हुई है। यही समस्याएं टीम इंडिया को सता रही हैं।

Comments
Post a Comment