वह कौन सी अभिनेत्री है, जिसके दो दो क्रिकेटरों से संबंध पर नहीं हुई एक से भी शादी

क्रिकेटर और एक्ट्रेस के बीच बहुत पुराना रिश्ता रहा है। क्रिकेट और बॉलीवुड का ग्लैमर एकदूसरे को चुंबक की तरह से  अपनी-अपनी ओर खींचते हैं और कभी उसमें सफल हो जाते हैं और कभी-कभी असफल हो जाते हैं। बॉलीवुड की एक ऐसी ही बहुत ही सुपरहिट अभिनेत्री हैं जिनके दो-दो धांसू क्रिकेटरों से रिश्ते रहे हैं लेकिन उनमें से किसी एक से भी शादी नहीं हो पाई है। ये अभिनेत्री भी एक खिलाड़ी की बेटी है अब तो आपके दिमाग में तस्वीर साफ हो गई होगी। यदि नहीं तो हम बताए देते है। ये अभिनेत्री हैं दीपिका पादुकोण। जब अपने जमाने में युवराज सिंह पीक पर थे तब उनकी नजरें चार हुर्इं थी। लेकिन युवराज और दीपिका के बेसिक कल्चर में काफी अंतर के कारण ये गाड़ी दोस्ती से अधिक नहीं बढ़ पाई। युवराज सिंह ने स्पष्ट संकेत दे दिया था कि उनका मामला जम नहीं पाएगा। इसके बाद इस अभिनेत्री का सिलसिला कूल कैप्टन माही की तरफ बढ़ गया। कुछ दिनों तक तो दोस्ती चली। एक दूसरे के साथ करीब होते देखते गए लेकिन एक समय के बाद यूवराज सिंह जैसा धोनी का भी हाल हुआ और दोनों के रास्ते उस समय अलग हो गए जब धोनी के जीवन में साक्षी आ गई। साक्षी और धोनी की नजदीकी काफी तेजी से बढ़ी और जल्द ही ये नजदीकी विवाह के दरवाजे तक पहुंच गई। इसके बाद दीपिका पादुकोण को अपने पांव वापस खींचने पड़े। इस तरह से दो दो क्रिकेटरों से दोस्ती होने के बावजूद दीपिका किसी भी क्रिकेटर की जीवनसंगिनी नहीं बन सकीं। अब वह बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शादी करने जा रहंीं हैं। दीपिका पादुकोण बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

...चौंका सकती है पाकिस्तानी टीम

कोहली को एंडरसन से नहीं इस बॉलर से है खतरा

सेमीफाइनलःतब क्या होगा पाकिस्तान का!