भारत में जन्मा ये बॉलर अब पाकिस्तानी बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाएगा

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को लेकर हरेक तरह की चर्चा अपने आप में चौँकाने वाली होती है। अब पाकिस्तान की टीम के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने की तैयारी एक ऐसा स्पिन गेंंदबाज कर रहा है, जिसका जन्म भारत में हुआ है। वह ऐसा धाकड़ बॉलर है कि उसे लगातार पिछले कई वर्षो से बॉलिंग अवार्ड मिल चुके हैं। इस बार भी इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ बॉलर है। अब यह जानते हैं कि ऐसा कौन सा बॉलर है जो पाकिस्तानी बल्लेबाजों की क्लास ले सकता है। भारत के महाराष्टÑ प्रदेश के मुंबई में जन्मा यह बॉलर है ऐजाज यूनुस पटेल। उसका जन्म 21 अक्टूबर 1988 में हुआ था। वह फिलहाल न्यूजीलैँड की ओर से खेल रहा है। 27 दिसंबर 2015 को टेस्ट मे डेब्यू करने वाले इस बॉलर को न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के साथ यूएई में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम में रख लिया है।  ऐजाज 2015-16 की फोर्ड ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था और उसने 43 विकेट लिये थे। इसके बाद उसने अगले सीजन में 44 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था। यहीं नहीं 2018 में वह न्यूजीलैंड का वर्ष का डॉमेस्टिक प्लेयर का अवार्ड भी जीत चुका है। उसने 2817-18 के प्लंकेट शील्ड सीजन के 9 मैचों में 48 विकेट लेकर सनसनी मचाई थी। मिशेल सेन्टनर के घुटने में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड की टीम में स्थान रिक्त हो गया था। उसके लिए ऐजाज पटेल को लिया गया है। यूएई की स्पिन सपोर्ट करने वाली पिच से डेब्यू करके ऐजाज पटेल अच्छा व शानदार प्रदर्शन करेंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

...चौंका सकती है पाकिस्तानी टीम

कोहली को एंडरसन से नहीं इस बॉलर से है खतरा

सेमीफाइनलःतब क्या होगा पाकिस्तान का!