दो वर्षों से कहर ढा रही इंडियन पेस बैटरी से खौफजदा है इंग्लैंड की टीम
पहले टेस्ट मैच से पूर्व पूर्व कप्तान एलेस्टर कुक ने जिस तरह से भारतीय तेज गेंदबाजों की अच्छी गेंदबाजी की तारीफ करके इंग्लैंड की टीम को सचेत किया है। उससे लगता है कि भारतीय पेस बैटरी से इंग्लैंड की टीम खौफजदा है। कुक ने कहा कि पहले भारत के पास फॉस्ट बॉलर लिमिटेड हुआ करते थे और उनके पास भी कला सीमित थी लेकिन अब भारत के बाद पेस बॉलरों के रूप में नये-नये हथियार हैं। ईशांत शर्मा, उमेश कुमार, भुवनेश्वर कुमार,हार्दिक पंडया, शार्दूल ठाकुर,जसप्रीत बुमराह जैसे बॉलरों की फौज है। इनमें से ये एक से बढ़कर घातक हथियार हैं। अपना दिन आने पर इनमें कोई सा भी खिलाड़ी अकेले दम पर मैच जिता सकता है। 2016 से अब तक इंडियन पेस बैटरी ने 175 विकेट झटके हैं। जबकि स्पिन आक्रमण अपनी जगह पर पहले से ही मजबूत है।फिलहाल यह माना जा रहा है कि एजबेस्टन में बुधवार से होने वाले पहले टेस्ट मैच में पेसर बॉलरों का जलवा रहेगा। इन दो वर्षो में भारत के पेसरों और स्पिन बॉलरें ने दुनिया में सबसे अधिक विकेट झटके हैं। भारत ने सितम्बर 2016 से अब तक टेस्ट मैचों में पेसरों ने 175 विकेट झटके हैं। वहीं स्पिनरों ने 248 विकेट लिये हैं।

Comments
Post a Comment