इस तरह से तो धोनी को भी कर देना चाहिए बाहर
पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए अपनी परफेक्ट टीम को तैयार करने की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने जिस तरह से अपने सीनियर और नामी-गिरामी प्लेयर्स को दरकिनार करके नये खिलाड़ियों की टीम तैयार करने का संकेत दिये है। उससे लगता है कि यदि इसका असर भारतीय क्रिकेट बोर्ड पर पड़ा तो कूल कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी को किया जा सकता है टीम से बाहर। पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने अपने नामी-गिरामी खिलाड़ी हफीज को जिस तरह से दो टूक जवाब दिया है कि उनकी टीम में वेटरन यानी सीनियर प्लेयर्स के लिए कोई जगह नहीं है। वह अपने यंगस्टर्स की टीम को अगले विश्व कप के लिए तैयार करना चाहता है। हफीज ने जब बोर्ड से अपने सेलेक्शन के बारे में पूछा तो यही टका सा जवाब मिला। वहीं धोनी की वनडे में बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठ चुके हैं। आलोचकों ने पहले ही कह दिया है कि धोनी पर बढ़ती उम्र का असर दिखने लगा है। जहां सुनील गावस्कर ने कड़ी टिप्पणी की है। वहीं वीरेन्द्र सहवाग भी कह चुके हैं कि धोनी में अब वो बात नहीं रहीं। इससे लगता है कि उनके खेल पर उनकी उम्र का असर पड़ने लगा है। अम्पायर से बॉल लेने के प्रकरण को यह अफवाह फैल गई कि धोनी जल्द ही संन्यास लेने की घोषणा करने वाले हैं। जानकार सूत्रों का दावा है कि धोनी विश्व कप में अवश्य खेलना चाहते हैं और वह विश्व में भारत की शानदार जीत के बाद हीं संन्यास लेने की घोषणा कर सकते हैं। लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के रवैये का असर बीसीसीआई पर पड़ता है तो धोनी के लिए विश्व खेल पाना बहुत ही मुश्किल होगा।

Comments
Post a Comment