सितम्बर में यहां होगा भारत और पाकिस्तान के बीच रोचक मुकाबला
क्रिकेट के लिए सितम्बर का महीना बहुत ही रोचक और इंट्रेस्टिंग होने वाला है क्योंकि इस महीने में एशिया कप प्रतियोगिता का आयोजन होगा। एशिया कप के आयोजन में भारत,पाकिस्तान,श्रीलंका,बांग्लादेश और अफगानिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ियो का जलवा देखने को मिलेगा। क्रिकेट हो और उसमें भी मुकाबला भारत और पाकिस्तान का हो तो एशिया में उससे अधिक रोचक मुकाबला कोई और हो नहीं सकता। अब यह एशिया कप वनडे फार्मेट यानी 50-50 ओवरों का होगा। आईपीएल ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच 20-20 का जो क्रेज पैदा कर दिया है। उससे तो अब यह कहा जाने लगा है कि एशिया कप के मैनेजमेंट और आयोजकों को मिलकर यह विचार करना होगा कि इसे और रोचक बनाते हुए 20-20 के फार्मेट में बदला जाए। ताकि क्रिकेट के चाहने वालों को कम समय में कड़ा मुकाबला देखने को मिले। इससे जहां क्रिकेट प्रेमियों का समय बचेगा। वहीं एशियाकप को अधिक से अधिक क्रिकेट फैन्स मिल जाएंगे। अधिक फैन्स से एशिया कप का महत्व और बढ़ जाएगा। इसलिए अब इस प्रतियोगिता के लिए टी-20 वाला फार्मेट बेस्ट माना जा रहा है। फिलहाल यूएई में आगामी सितम्बर माह में होने वाले एशिया कप की धमाकेदार शुरुआत 16 सितम्बर से होगी। जब भारत पाकिस्तान के बीच पहला क्वालीफायर मैच खेला जाएगा। हालांकि इस प्रतियोगिता का पहला मैच 15 सितम्बर को बांग्लादेश बनाम श्रीलंका होगा। यह मैच दुबई में खेला जाएगा। इसके बाद 17 सितम्बर को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच अबूधाबी में यह मैच खेला जाएगा। 18 सितम्बर को फिर भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा क्वालीफायर मैच खेला जाएगा। इसके बाद लगातार दूसरे दिन 19 सितम्बर को भी भारत और पाकिस्तान केबीच रोचक मुकाबला होगा। 20 सितम्बर को अफगानिस्तान और बांग्लादेश का मुकाबला होगा। इसके बाद सुपर फोर के मुकाबले होंगे। ये मुकाबले 26 सितम्बर तक चलेगे और 28 सितम्बर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

Comments
Post a Comment