गैरी सोवर्स की इंडियन गर्लफ्रेंड कौन थी, क्यों नहीं हुई थी शादी
आप जानते हैं कि क्रिकेट जगत और बॉलीवुड का रिश्ता बहुत ही पुराना है। जी हां यह बहुत पुराना है आज से 60 साल पुरानी बात है। जब वेस्ट इंडीज की टीम भारत के दौरे पर आई थे तब एक बॉलीवुड हीरोइन यानी अभिनेत्री का दिल वेस्ट इंडीज के धाकड़ खिलाड़ी गैरी सोबर्स पर आ गया था। इस दौरे के दौरान जब ये अभिनेत्री अपने चहेते हीरों से मिलीं तो उन्हें दिल दे बैठीं। ये हीरोइन थीं अंजु महेंद्रू। जिन्होंने अनेक हिट फिल्मे दीं। उस जमाने की बहुत ही हिट अभिनेत्री थीं। उस जमाने के मशहूर सितारों राजेश खन्ना आदि के साथ फिल्मो में काम कर रहीं थी। अंजु महेन्द्रू गैरी सोबर्स से शादी के सपने संजोने लगीं। शादी की बात दोनों के बीच हो भी गई। दोनों ही तैयार भी हो गए लेकिन जब अंजु के घर वालों को इस बात का पता चला कि उनकी बेटी काले अंग्रेज को पसंद कर रही है तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया और शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। 1960 का जमाना आज के जमाने जैसा न था कि अंजू घरवालों से विद्रोह करके शादी कर लेतीं। घर वालों के विरोध के आगे अंजू महेन्दूू्र ने हथियार डालकर मन मसोस कर रह गइं। इस तरह से उनकी शादी गैरी सोवर्स से होते-होते रह गई।

Comments
Post a Comment