जब डॉन ब्रैडमैन ने कहा कि ध्यानचंद गोल करते हैँ या रन बनाते हैं

क्रिकेट और हॉकी की दो महान हस्तियों का जन्म इसी महीने के आखिरी सप्ताह में मनाया जाने वाला है। ये दोनों महान हस्तियां हैं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद और क्रिकेट के महान खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन। सर ब्रैडमैन ने जहां क्रिकेट में अनेकों रिकार्ड बनाए हैं वहीं हॉकी के इस जादूगर ने भारत की हॉकी को चार चांद लगाए हैं। ध्यान चंद के खेल का दीवाना जर्मन तानाशाह हिटलर था। जब जर्मनी से भारत का मैच हुआ तो इस मैच को हिटलर सहित 40 हजार लोगों ने देखा। यह मैच 15 अगस्त 1936 को खेला गया था। इस मैच की कहानी बहुत रोचक है। इससे पहले 17 जुलाई को जर्मन की टीम के साथ अभ्यास मैच में भारत 4-1 से हार गया। इस गम में उस रात किसी भी खिलाड़ी ने न तो खाना खाया और न ही कोई सोया। इसके बाद अगला फाइनल मुकाबला 14 अगस्त को होना तय हुआ उस दिन वर्षा के कारण पूरा मैदान पानी से भर गया तो मैच एक दिन के लिए टाल दिया गया। अभ्यास मैच की हार से पूरी भारतीय टीम दहशत में थी और उस पर गीले मैदान में प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण सभी परेशान थे। इसी बीच टीम के मैनेजर पंकज गुप्ता को एक युक्ति सूझी और वह खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में आये और खिलाड़ियों के सामने तिरंका रख दिया और कहा कि अब इसकी लाज तुम्हारे हाथ है। सभी खिलाड़्यिों ने श्रद्धापूर्वक तिरंगे को नमन किया और मैदान में उतर पड़े। भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर खेला और जर्मन की टीम को 8-1 से हरा दिया। उस समय किसी को नहीं पता था कि 15अगस्त देश की आजादी का दिन बनेगा। ब्रैडमैन और ध्यानचंद का जन्म दिन में मात्र दो दिन का अंतर है। ब्रैडमैन का जन्म दिन 27 अगस्त को होता है और ध्यान चंद का जन्म दिन 29 अगस्त को होता है। उस दिन भारत में खेल दिवस मनाया जाता है। वैसे ब्रैडमैन ध्यानचंद से तीन साल छोटे थे। अपने-अपने खेल के बादशाह एक बाद एकदूसरे से मिले। 1935 में जब भारतीय टीम आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी तब आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम का एक मैच एडिलेड में था उस मैच में ब्रैडमैन खेलने के लिए आए थे वहीं इस दौरे पर ध्यान चंद भी मौजूद थे। वहीं पर इन दोनों की मुलाकात हुई। तब ब्रैडमैन ने हॉकी के जादूगर का मैच देखकर कहा था कि वे इस तरह से गोल करते है जैसे क्रिकेट में रन बनते हैं। यही नहीं ब्रैडमैन को जब यह बताया गया कि इस दौरे में ध्यानचंद ने 48 मैचों में 201 गोल दागे है तो उनका कहना था कि यह किसी हॉकी खिलाड़ी ने बनाए या बल्लेबाज ने। 

Comments

Popular posts from this blog

...चौंका सकती है पाकिस्तानी टीम

कोहली को एंडरसन से नहीं इस बॉलर से है खतरा

सेमीफाइनलःतब क्या होगा पाकिस्तान का!