कोहली की कप्तानी को झटका,कैसे जानिये

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी को झटका। अवश्य ही चौंकाने वाली खबर है, कई फेंस इस खबर को फेक यानी झूठी खबर भी कह सकते हैं। कप्तान विराट कोहली को झटका ऐसे लगा है कि कई दिग्गज क्रिकेटरों ने कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए यह कहा है कि कोहली अच्छे बल्लेबाज तो हैं लेकिन अच्छे कप्तान नहीं हैं। यह बात बीसीसीआई ने भी मान लिया है कि वर्तमान समय में टीम इंडिया की हार के लिए कोहली ही जिम्मेदार हैं। इस समय क्रिकेट वर्ल्ड के तीन लीजेंड क्रिकेटर आस्ट्रेलिया के इयान चैपल, श्रीलंका के कुमार संगाकारा और श्रीलंका के ही अर्जुन रणतुंगा ने कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। इन तीनों धुरंधर क्रिकेटरों ने कोहली की बल्लेबाजी की तारीफ की है लेकिन उनकी कप्तानी पर सवाल भी उठाए हैं। इयान चैपल ने कहा कि कोहली को अपनी कप्तानी की असल परीक्षा देनी बाकी है और आने वाला समय उनके लिए काफी चैलेंजभरा हो सकता है। उधर कुमार संगाकारा ने कोहली द्वारा टीम में बार-बार बदलाव किये जाने और उनके आक्रामक रुख पर सवाल उठाया और कहा कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों की गिरती मनोदशा के लिए कोहली का व्यवहार काफी हद तक जिम्मेदार है। अर्जुन रणतुंगा ने भी कहा कि कोहली हमेशा एग्रेसिव रहते हैं। यह बात उनकी कप्तानी के लिए काफी हानिकारक है। उन्होंने कहा कि कप्तान के लिए एगे्रसिव होना अच्छी बात है और होना भी चाहिये लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि कहां पर एग्रेसिव होना है और कहां पर नही होना है। हर समय एगे्रसिव मूड में रहने से कप्तानी का काम नहीं चलने वाला। अर्जुन रणतुंगा ने तो यहां तक कह डाला कि कोहली को कपिल देव,मोहम्मद अजहरुद्दीन, महेन्द्र सिंह धोनी जैसे कप्तान बनने में काफी वक्त लगेगा। यह तो वक्त ही बताएगा कि वे इन भारतीय कप्तानों की बराबरी कर भी पाते हैं या नहीं।

Comments

Popular posts from this blog

...चौंका सकती है पाकिस्तानी टीम

कोहली को एंडरसन से नहीं इस बॉलर से है खतरा

सेमीफाइनलःतब क्या होगा पाकिस्तान का!