सचिन के इस अधूरे सपने का पूरा कर रहा है अर्जुन
सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। इस भगवान का भी कोई ऐसा सपना था, जो अधूरा रह गया है। यह जानकार क्रिकेट फैन्स को काफी ताज्जुब होगा लेकिन यह बात सच है कि एक ऐसा सपना उन्होंने देखा था जो उसे पूरा नहीं कर पाए क्यांकि सफलता की लंबी सीढ़ियों पर चढ़ने के काम को लेकर समय ही नहीं मिला कि वह इस सपने की ओर देख भी पाते। बात दरअसल उस समय की है जब सचिन क्रिकेट में आने की सोच रहे थे तब उन्होंने फास्ट बॉलर बनने का ख्वाब देखा था। 14 साल की उम्र में सचिन चेन्नई की एमआरएफ पेस फाउंडेशन 1987 में बॉलिंग कोचिंग के लिए गए थे। उस समय वहां आस्टेÑेलिया के मशहूर बॉलर डेनिस डायरेक्टर हुआ करते थे। जैसे ही सचिन उनके सामने टेस्ट के लिए पेश हुए। उन्होंने सचिन का ऐक्शन देखा तो रिजेक्ट कर दिया और कहा कि तुम बॉल करने की बात भूल जाओ बैटिंग पर ध्यान दो तो अच्छा रहेगा। डेनिस लिली ने यह बात शायद उनकी कद-काटी को देखकर कही हो। लेकिन यह बात सचिन को लग गई और एक साल उन्होंने लिली की बात को मानते हुए बैटिंग की जमकर प्रैक्टिस की और फिर दोबारा एमआरएफ पेस फाउंडशन पास पहुंचे तो सचिन की बैटिंग का टेस्ट लिया गया। पहली बॉल पर चौका लगा दिया तो लिली ने सोचा कि हो सकता है तुक्के में ये चौका लग गया है। ये बॉल उन्होंने बॉलर के सिर के ऊपर से निकाली थी। आगे और बॉलों को खेलने को कहा तो सचिन ने लगातार 12 बॉलों पर चौके लगाए तो लिली चौँक गए और उन्होंने नेट पर टेस्ट ले रहे हेड कोच टीए शेखर से पूछा कि यह लड़का कौन है, तो उन्होंने कहा कि आप भूल गए कि ये वही लड़का है जो पिछली साल बॉलिंग के लिए आया था और आपने से रिजेक्ट कर बैटिंग के लिए सलाह दी थी, इसका नाम सचिन है। यह बात डेनिस लिली ने भारत से जाते समय बताई थी। सचिन फिर दोबारा तो बॉलर बनने का सपना पूरा नहीं कर पाए लेकिन उनका बेटा अर्जुन अब उनका यह सपना पूरा कर रहा है। अंडर -19 के कूच बिहार ट्राफी में 5 मैचों में 18 विकेट लिये हैं। अर्जुन लेफ्ट आर्म पेसर होने के साथ ही लेफ्ट हैंड से बल्लेबाजी भी करते हैं। अर्जुन के बारे में कहा जाता है कि वह 135 किमी की स्पीड से बॉल कर सकते हैं। अर्जुन का श्रीलंका जाने वाले अंडर-19 की टीम में सेलेक्शन हुआ था और वहां पर उन्होंने अपने डेब्यू के हिसाब से औसतीय खेल का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के आधार पर यह कहा जा रहा है कि अर्जुन का भविष्य सुरक्षित है।

Comments
Post a Comment