सेमीफाइनल: पाकिस्तान पर मंडराया एक और खतरा


नई दिल्ली। विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबलों में सबसे अधिक चर्चा का विषय पाकिस्तान की टीम बनी हुई है। अभी तक सेमीफाइनल की चौथी टीम के रूप में पाकिस्तान को ही मान रहे हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल का ख्वाब देख रही है। 

पिछले दो मैचों में फखर जमान के बल्ले के हल्ले से पाकिस्तान की टीम के हौसले बुलंद हैं। पाकिस्तानी समर्थक यह मान कर चल रहे हैं कि 9 नवम्बर के श्रीलंका और न्यूजीलैंड के मुकाबले में बैँगलूर में अवश्य ही वर्षा होगी और दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बंट जायेंगे। इससे पाकिस्तान का पलड़ा भारी हो जायेगा। 

ये है पाक टीम पर खतरे का कारण

लेकिन इस बीच नीदरलैंड को 160 रनों की करारी हार देकर इंग्लैंड ने जिस तरह से सनसनी मचायी है, उसको देखते हुए पाकिस्तान की टीम के समक्ष एक खतरा मंडरा गया है। अपने सारे मुकाबले हारने वाली टीम इंग्लैंड ने नीदरलैंड से मुकाबले में जबर्दस्त वापसी की है। बुधवार को हुए मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स,डेविड मलान और क्रिस वोक्स अपनी जबर्दस्त फार्म में आ गये हैंं। बेन स्टोक्स ने 84 गेंदों में 106 रन, डेविड मलान ने 74 गेंदों में 87 रन और क्रिस वोक्स ने 45 गेंदों में 51 रन बनाये हैं जबकि गेंदबाजों में मोईन अली, आदिल रशीद और डेविड विली ने भी अपने जलवे दिखाये हैंँ। मोइन अली ने 8.2 ओवर में 42रन देकर तीन विकेट लिये हैं और आदिल रशीद ने भी अपने 8ओवरों में 54 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि डेविड विली ने 7 ओवरों में मात्र 18 रन देकर 2 विकेट लिये हैं।

पाकिस्तान पर खतरा क्यों है

पाकिस्तान पर खतरा क्यों मंडरा रहा हैँ। विशेषज्ञ यह मान कर चल रहे हैं कि पाकिस्तान की टीम केवल फखर जमान के भरोसे पर पूरा भरोसा नहीं किया जा सकता है। दो मैचों से पहले पाकिस्तान के न तो बल्लेबाज चल रहे थे और न ही गेंदबाज ही चल रहे थे। दो जीतों के अलावा पहले की दो जीत किस तरह से पाकिस्तान को मिली थी, ये सभी को पता है। 


Comments

Popular posts from this blog

...चौंका सकती है पाकिस्तानी टीम

कोहली को एंडरसन से नहीं इस बॉलर से है खतरा

सेमीफाइनलःतब क्या होगा पाकिस्तान का!