भारत क्यों चाहता है सेमीफाइनल में इस टीम को
नई दिल्ली। सारी दुनिया एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की होड़ देखना चाहती है क्योंकि ये मैच से अधिक महायुद्ध साबित होता है। इसका इंतजार भारतीय लोग भी बेकरारी से करते हैं। इसलिये भारतीय समर्थक चाहते हैं कि 9 नवम्बर के मुकाबले में या तो न्यूजीलैंड हार कर बाहर हो जाये अथवा वर्षा से एक ही अंक पाकर बाहर हो जाये लेकिन भारतीय टीम क्या चाहती है, इस विशेषज्ञों का अपना अलग ही अनुमान है।
भारत की टीम इस विश्व कप में अपने सभी लीग मैच जीत कर सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। भारत की टीम से ज्यादा वे भारतीय व्यापारी और समर्थक न्यूजीलैंड के हारने और पाक के सेमीफाइनल में पहुंचने की दुआ कर रहे हैं, जिनका क्रिकेट से जुड़ा व्यापार है। वे अपने व्यापार के इस चमत्कारी मौके को भुनाने के लिए ही ऐसा चाहते हैं। वैसे भारतीय टीम के समर्थक न्यूजीलैंड की हार की दुआ इसलिये कर रहे हैं कि वो नहीं चाहते कि 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले की तरह न्यूजीलैंड से झटका मिले और वो प्रतियोगिता से बाहर हो जाये। ये तो सभी क्रिकेट प्रेमियों को मालूम होगा कि 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के एक करिश्मायी रनआउट ने भारत को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया था। वो सदमा अभी तक लोग नहीं भूले हैं।
वैसे भी पाकिस्तान के अनेक दिग्गज क्रिकेटरों ने भारत को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में सचेत रहने को कहा है। उनका मानना है कि पिछले विश्व कप वाली गलती कहीं फिर से न दोहरा जाये और भारत कप की होड़ से बाहर हो जाये। इसलिये भारत के समर्थक ये चाहते हैं कि न्यूजीलैंड फिलहाल सेमीफाइनल से बाहर हो जाये। लेकिन भारतीय टीम ने लीग मैच में एक बाद न्यूजीलैंड को हरा कर वो हिसाब चुकता कर लिया है लेकिन असली हिसाब किताब तो अभी भी बाकी है और वो भी चाहेगी कि न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर अपने कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी के उन आंसुओं का बदला ले जो उन्होंने रनआउट होने के बाद 2019 में बहाये थे।
Comments
Post a Comment