क्यों है पाकिस्तान और अफगानिस्तान को अभी भी उम्मीद



विश्व कप सेमीफाइनल

नई दिल्ली। क्रिकेट के विश्व कप के मुकाबले अब सेमीफाइनल की डगर की ओर बढ़ चले हैं। इन मुकाबलों में सेमीफाइनल के लिए टीमों की तस्वीर भी साफ हो रही है लेकिन, किन्तु, परन्तु के बीच होड़ से बाहर हो चुकीं टीमें अभी भी सेमीफाइनल का सपना देख रहीं हैं। ये टीमें अभी सपना देख सकतीं हैं क्योंकि इस प्रतियोगिता में कब क्या हो जाये कुछ नहीं कहा जा सकता है। पिछले दो मैचों में दो टीमें मैच जीत की दहलीज पर पहुंच कर भी हार गयीं। 

बैंगलुरू में हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने विश्व कप का रिकार्ड हाईस्कोर 401 रन बनाकर खुद को सेफ महसूस कर रही थी लेकिन जिस तरह से पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान का बल्ला चला और उस पर बारिश ने भी न्यूजीलैंड पर कहर ढा दिया और न्यूजीलैंड जीत के द्वार पर पहुंच कर भी हार गयी। वहीं दूसरे मैच में अफगानिस्तान ने 291 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट मात्र 91 रनों पर समेट कर खुद को विजयी मान कर खुशी मना रहे थे, अफगानी खिलाड़ी खुशी से मैदान पर नाच भी रहे थे लेकिन आस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने ऐतिहासिक पारी खेलकर 201 रन ही नहीं बनाये बल्कि अफगानिस्तान के हाथों से जीत छीन कर बहुत बड़ा उलटफेर कर दिया है।

ऐसे पहुंच सकते हैं पाक और अफगान सेमीफाइनल में

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका और न्यूजीलैंड के होने वाले मैच के परिणाम पर निर्भर रहना पड़ेगा। श्रीलंका यदि न्यूजीलैंड को हरा दे तो उसके अंक पाकिस्तान के बराबर ही रहने वाले हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान इंग्लैंड को बड़े अंतर से हरा दे तभी उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना है। पाकिस्तान के लिए एक और मौका यह भी है कि यदि बैंगलूर में होने वाले मैच के बीच में वर्षा हो जाये, जैसी की संभावना है और मैच बीच में रोक दिया जाये और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले तो न्यूजीलैंड के पास 9 अंक रह जायेंगे और पाकिस्तान इंग्लैंड को हराकर 10 हासिल करके सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

दूसरी ओर अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने दक्षिण अफ्रीका से होने वाले मुकाबले को कम से 130 रनों से अधिक जीतना होगा। हालांकि ये दोनों ही नतीजे आना बहुत ही मुश्किल है लेकिन कब क्या हो जाये कुछ नहीं कहा जा सकता है। 


Comments

Popular posts from this blog

...चौंका सकती है पाकिस्तानी टीम

कोहली को एंडरसन से नहीं इस बॉलर से है खतरा

सेमीफाइनलःतब क्या होगा पाकिस्तान का!