पाकिस्तान का ये खतरनाक गेम प्लान! जो नहीं बताया बाबर आजम ने

सारा कुछ टॉस पर है निर्भर


नई दिल्ली। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 11 नवम्बर के मुकाबले को लेकर चर्चा बहुत ही गर्म है। इस मुकाबले से पहले इस मैन के परिणाम ने इतना तूल पकड़ा कि पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को प्रेस में आकर सामने अपनी बात रखनी पड़ी। उन्होंने अपना ए प्लान बताया जबकि बी प्लान नहीं बताया। 

बाबर आजम ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वो आखिरी तक प्रयास करेंगे और इस नामुमकिन टारगेट को हासिल करने के लिए आखिरी बॉल तक कोशिश करेंगे।बाबर आजम ने बताया कि यदि उन्हें पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी तो उनका पूरा फोकस फखर जमान पर रहेगा। पहले 10 ओवरों में ही 100-150 रन जुटाने की कोशिश होगी। इसके बाद अगले दस ओवरों में गेयर बढ़ा कर और रन जुटाने होंगे। हमारा यह प्रयास होगा कि फखर जमान को 30 ओवरों तक खिलाया जाये और उसी में वो इतना बड़ा स्कोर कर दे कि हम लक्ष्य के पास तक पहुंच जायें। इसके बाद मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार पूरा काम करेंगे। इसके बाद इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी जो काफी थक गये होंगे, उन्हें टारगेट रनों के भीतर ही आउट करके अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। उनका यह प्लान सभी को समझ में आया और अच्छा भी लगा।

क्या हो सकता है बाबर आजम का बी प्लान

यदि उन्हें पहले गेंदबाजी करना पड़ा तब क्या करेंगे यही अहम गेम प्लान है। ईडन गार्डन की पिच स्पिनरों के लिए बहुत अच्छी साबित होने वाली है। यहां पर रन बनाना आसान नहीं होगा और इंग्लैंड के खिलाड़ी स्पिनरों को खेलने में कठिनाई महसूस करते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए बाबर आजम ने बी प्लान यह बनाया होगा कि इंग्लैंड की टीम को 100 से 150 रन के अंदर आउट कर दिया जाये और इस लक्ष्य को छह ओवरों में हासिल कर लिया जाये। 

कप्तानी नहीं आयेगी आड़े

प्रेस कांफ्रेंस में बाबर आजम ने स्पष्ट किया कि पूरी टीम का इस समय पूरा फोकस इंग्लैंड से होने वाले मैच पर है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मैच को जीतना मेरा पहला लक्ष्य है। मुझे अपने टीम के खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है और वे पूरी तरह से हमेशा की तरह साथ देंगे क्योंकि काफी दिनों से हम लीडरी कर रहे हैं। कप्तानी की बात को तो बाद में देखी जायेगी।

Comments