सेमीफाइनलःन्यूजीलैंड की धांसू जीतः पाकिस्तान को करना होगा अब ये काम


नई दिल्ली। एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए जिन तीन टीमों के बीच होड़ चल रही है, उसमें से कुछ तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। बृहस्पतिवार को बैंगलूर में खेले गये मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 23.2 ओवर में पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है लेकिन पाकिस्तान के पास एक आखिरी चांस अभी भी बाकी है। सेमीफाइनल की चौथी टीम के रूप में न्यूजीलैंड ने अपनी जगह ले ली लेकिन पाकिस्तान और इंग्लैंड के मुकाबले के नतीजे के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।बृहस्पतिवार को न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाकर न्यूजीलैंड के समक्ष 172 रनों का लक्ष्य दिया। श्रीलंका की पारी में लगातार विकेट गिरते रहे। एक समय 128 रनों पर 9 विकेट गिर चुके थे लेकिन आखिरी विकेट के लिए महीश तीक्षणा और मदुशंका ने लगभग 15 ओवर तक बैटिंग कर स्कोर को 171 रनों तक घसीटा और 43 रन भी जोड़े जो विश्वकप में अपने आप में रिकार्ड था। 

न्यूजीलैंड ने तेजी से रन बनाकर जल्द से जल्द विजय हासिल करने का प्रयास किया और इस प्रयास में टीम को 5 विकेट भी गंवाने पड़े। इसके बावजूद न्यूजीलैंड ने 23.2 ओवर में 172 रन बना लिये। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की स्थिति प्वांइट टेबल पर मजबूत हो गयी है। न्यूजीलैंड के अब 10 अंक हो गये हैं और उनका रन रेट 0.743 पहुंच गया और जबकि पाकिस्तान का रन रेट 0.36 है। 

पाकिस्तान के पास है आखिरी चांस

न्यूजीलैंड के लीग मैच पूरे हो गये हैं जबकि पाकिस्तान को अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलना बाकी है। इसलिये न्यूजीलैंड के स्थान को पक्का नहीं माना जा रहा है। पाकिस्तान का आखिरी लीग मुकाबला 11 नवंबर दिन शनिवार को इंग्लैंड के साथ होना बाकी रह गया है। इसलिये पाकिस्तान की उम्मीदें बरकरार हैं। 

क्या करना होगा पाक टीम को

न्यूजीलैंड से जीत के बाद पाकिस्तान के समक्ष एक असंभव सा लक्ष्य सामने आया है लेकिन 20-20 के जमाने में कुछ भी असंभव नहीं है। विश्व कप प्रतियोगिता के शुरू में इंग्लैंड के प्रदर्शन को देखते हुए पाक समर्थक अभी भी उम्मीदें बांधे हुए हैं। इस मैच के बाद विशेषज्ञों ने हिसाब किताब लगाकर बताया है कि न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 23.2 ओवर में हराने के बाद पाकिस्तान को अब इंग्लैंड को 287 रनों से हराना होगा उसके बाद ही वह न्यूजीलैंड को पछाड़ सकता है। अधिकांश विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह लक्ष्य असंभव सा है, इसलिये न्यूजीलैंड की संभावना सबसे अधिक है।

Comments

Popular posts from this blog

...चौंका सकती है पाकिस्तानी टीम

कोहली को एंडरसन से नहीं इस बॉलर से है खतरा

सेमीफाइनलःतब क्या होगा पाकिस्तान का!