सेमीफाइनल की आधी तस्वीर साफ, भारत के लिए सस्पेंस

11 नवम्बर तक तय हो जायेगा चौथी टीम का भाग्य तय


नई दिल्ली।एक ओर जहां एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए चर्चाएं तेज हैं, वहीं इस मुकाबले की आधी तस्वीर साफ हो चुकी है। भारतीय टीम का मुकाबला किस टीम से होगा, इसको लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि धंधली तस्वीर में एक टीम का अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन फखर जमान और ग्लेन मैक्सवेल के उलटफेर से यह आशंका बनी हुई है कि कभी भी कुछ भी हो सकता है। 

अंकों के आधार पर यह माना जा रहा है कि सेमीफाइनल में पहंुंचने वाली तीन टीमों भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में से ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा लेकिन भारत से होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए तीन टीमों न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच होड़ लगी है। इन तीनों टीमों के 8-8 अंक हैं। इनमें न्यूजीलैंड की टीम सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है। वहीं पाकिस्तान और अफगानिस्तान दूसरी टीमों के परिणामों पर अधिक निर्भर हैं। पाकिस्तान जहां श्रीलंका के हाथों न्यूजीलैंड की हार के सपने देख रही है अथवा मुकाबले के दौरान वर्षा की संभावना देख रही है। साथ ही दक्षिण अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में जाने का भी ख्वाब देख रही है। वहीं अफगानिस्तान भी न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की हार का सपना देख रही है।

फिलहाल विश्व कप के अगले तीन दिन के मुकाबले बहुत अहम होने वाले हैं। यदि कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ और कोई ईश्वरीय बाधा न पड़ी तो न्यूजीलैंड चौथी टीम बन सकती है क्योंकि रन रेट के आधार पर वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आगे है। बैंगलूर में 9 नवम्बर को होने वाले श्रीलंका और न्यूजीलैंड के मुकाबले में वर्षा होती है और मैच बाधित होता है और दोनों टीमों को एक-एक अंक बंटते हैं तो पाकिस्तान इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।वहीं पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की हार के बाद अफगानिस्तान दक्षिण अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

 

Comments

Popular posts from this blog

...चौंका सकती है पाकिस्तानी टीम

कोहली को एंडरसन से नहीं इस बॉलर से है खतरा

सेमीफाइनलःतब क्या होगा पाकिस्तान का!