ऐसे हराया जा सकता है टीम इंडिया को
फाइनल को लेकर टीमों में मची खलबली और बनने लगे गेमप्लान
नई दिल्ली। क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले तय होते ही टीम इंडिया को हराने का गेमप्लान बनाया जाने लगा है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही हैकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला हो सकता हैँ। यह मानकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने अपनी पुरानी आदत के अनुसार स्लेजिंग शुरू कर दी है। इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के एक सीनियर क्रिकेटर ने अपनी टीम को फाइनल में टीम इंडिया को हराने का मूल मंत्र दे दिया है।
अफगानिस्तान पर धमाकेदार जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट को इस बात का पक्का विश्वास है कि सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को आसानी से हराया जा सकता है लेकिन फाइनल में भारत को उसी के घर में हराना मुश्किल होगा। इस बात को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटरों में खलबली मची हुई है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में से एक पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी टीम को टीम इंडिया को हराने के लिए ख्रास टिप्स भेजा है और कहा कि इस टिप्स का इस्तेमाल करके टीम इंडिया को हराओ और विश्व कप उठाओ। गिली के नाम से मशहूर क्रिकेटर ने टीम इंडिया के खेल का बारीकी से अध्ययन करके बताया हैकि टीम इंडिया के गेंदबाज दूधिया रोशनी में बहुत अधिक घातक हो जाते हैं। इन बॉलरों से बचने के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम को कोशिश करनी चाहिये कि फाइनल टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करके टीम इंडिया के बॉलरों से पहले बॉलिंग कराओगे तो टीम इंडिया हार भी सकती है। इसके अलाावा विराट कोहली से भी बचने की सलाह दी है।
उन्होंने कहा कि टीम इंडिया का गेमप्लान इसी तरह चल रहा है। उन्होंने बताया कि टीम इंडिया के स्पिनर काफी मजबूत हैं लेकिन बल्लेबाजी के बारे में अधिक विश्वास नहीं व्यक्त किया जा सकता है। विकेट के पीछे बारीकी से नजर रखने वाले विकेटकीपर गिली ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को आसानी से जल्दी आउट किया जा सकता है लेकिन उनके बॉलरों का सामना करना मुश्किल होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम को खासकर भारतीय स्पिनरों को मात देनी होगी। बल्लेबाजों में से शुभमन गिल, केएल राहुल और विराट कोहली से सावधान रहने की जरूरत है।
Comments
Post a Comment